फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   success story of body builder mohit from sonipat haryana

बोन कैंसर से एक पैर गंवाया, हिम्मत न हारी, 3 गोल्ड जीतकर बने नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियन

Thu, 21 Dec 2017 08:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Thu, 21 Dec 2017 08:27 AM IST
विज्ञापन
success story of body builder mohit from sonipat haryana
body builder mohit

हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले मोहित के संघर्ष की कहानी सभी के लिए प्रेरणास्पद है। 11 साल की उम्र में बोन कैंसर की वजह से एक पैर गंवाने के बावजूद मोहित ने हिम्मत नहीं छोड़ी और एक पैर पर चलने की प्रैक्टिस की। मोहित को बचपन से ही बॉडी बिल्डिंग का शौक था ऐसे में उसने एक पैर पर ही बॉडी बिल्डिंग में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


पिछले एक साल की परफार्मेंस पर नजर डालें तो मोहित ने नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में 3 गोल्ड, 2 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं।साल 2009-10 में 11 साल की उम्र में मोहित को बोन कैंसर हो गया। पैर में अधिक दिक्कत आने के कारण दिल्ली स्थित भारतीय रेलवे के सेंट्रल हॉस्पिटल में एक पैर काटना पड़ा।
विज्ञापन


जिसके बाद उनका परिवार परेशान हो गया लेकिन मोहित ने अपने ऊपर इसका कोई फर्क नहीं पड़ने दिया और बॉडी बिल्डिंग का शौक नहीं छोड़ा। मोहित ने 2010 में कृत्रिम पैर लगवाया, लेकिन साल 2015 में दूसरा पैर फिसलने के कारण कृत्रिम पैर भी गंवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर यूनिवर्स बनना है लक्ष्य

success story of body builder mohit from sonipat haryana

इसके बावजूद भी उसने अपना हौसला बनाए रखा और एक पैर पर ही चलने की प्रैक्टिस की। आज मोहित एक पैर से ही पूरा बैलेंस बनाकर चलता है और पूरे जोश के साथ बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेता है। बॉडी बिल्डिंग में हिस्सा लेने के लिए उसके गुरु संपत सिंह ने प्रेरित किया था।

मोहित ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर यूनिवर्स बनना है हालांकि उसके परिवार के लोग चाहते हैं कि मोहित को सरकारी नौकरी मिल जाए जिससे उसकी आगे की जिंदगी आसान हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed