फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   success story of badminton champion mukul

गली में खेल खेल कर बना चैंपियन

Tue, 02 Sep 2014 10:48 AM IST
एजुकेशन डेस्क
एजुकेशन डेस्क Updated Tue, 02 Sep 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
success story of badminton champion mukul
स्कूल जाने की उम्र में जहां बच्चे मौज-मस्ती में अधिक रुचि दिखाते हैं, वहीं मुकुल तेवतिया बैडमिंटन के प्रति गंभीर है। इसका ही नतीजा है कि महज 13 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन चैंपियनशिप (अंडर 15) जीती है। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर डबल्स में टॉप 15 में स्थान पक्का किया है। पेश है, मुकुल से एक मुलाकात-
विज्ञापन

बैडमिंटन के सफर की शुरूआत कैसे हुई?
काफी छोटा था, तभी से शौकिया तौर पर मोहल्ले की गलियों में खेलना शुरू कर दिया था। जब बेहतर करने लगा, तो इसे गंभीरता से लेने लगा। नोएडा स्टेडियम में कोच आनंद खरे की देखरेख में करीब दस साल की उम्र से ही प्रशिक्षण ले रहा हूं।
विज्ञापन

माता-पिता से कितना सहयोग मिला?
खेलने के लिए प्रोत्साहन मुझे सबसे अधिक अपने माता-पिता से ही मिला। खेल में मैं अच्छा करूं, इसीलिए पैरेंट्स मुझे पैतृक शहर मुरादनगर से नोएडा लेकर आए, क्योंकि वहां प्रशिक्षण की पर्याप्त सुविधाएं नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपके कैरियर की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि क्या है?
हाल ही में अलीगढ़ में आयोजित अंडर 15 उत्तर प्रदेश बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत हासिल की। साथ ही डबल्स में ऑल इंडिया 15 रैंकिंग प्राप्त कर चुका हूं। इसके अलावा जिला और जोन लेवल पर कई प्रतियोगिताएं जीत चुका हूं।
खिलाड़ी के लिए पढ़ाई कितनी जरूरी है?
खेल के साथ खिलाड़ी को पढ़ाई में भी आगे होना चाहिए। इससे कैरियर की नई संभावनाओं के बारे में पता चलता है। दोनों में तालमेल बनाकर ही चलना चाहिए। अभी तक प्रत्येक कक्षा में मुझे 80 फीसदी से ऊपर अंक आए हैं।
अपनी फिटनेस को लेकर आप क्या करते हैं?
फिटनेस के बिना खिलाड़ी अपना सौ फीसदी नहीं दे सकता। प्रतियोगिता जीतने और खेल के कैरियर में आगे बढऩे के लिए फिटनेस बेहद जरूरी है। मैं भी खुद को हमेशा फिट रखने की कोशिश करता हूं। बेहतर डाइट और एक्सरसाइज पर विशेष ध्यान देता हूं।
अब आपका क्या लक्ष्य है?
मेरा लक्ष्य बैडमिंटन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और पदक जीतना है। इसी को ध्यान में रखते हुए मैं अभ्यास करता हूं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेता हूं।

खेल में कैरियर बने, इसके लिए किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए?
जिस खेल में आपकी रुचि हो, उसी में आगे बढ़ने की कोशिश करें। उसकी खूब प्रैक्टिस करें और फिट रहें। कई खेलों पर एक साथ ध्यान देने से आप किसी में भी दक्षता हासिल नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed