फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

हफ्ते में एक फिल्म देखने का लिया फैसला, आज हॉलीवुड में कर रहीं नाम रोशन

Sun, 19 Nov 2017 09:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Sun, 19 Nov 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
Success story of art director aashrita kamath
aashrita kamath - फोटो : aashrita kamath
एक लड़की जिसने अपने स्कूली दिनों में हफ्ते में एक फिल्म देखने का फैसला किया। उसे खुद भी नहीं पता था कि उसका यह फैसला जिंदगी बदलने वाला है। ना केवल भारतीय सिनेमा बल्कि विश्व सिनेमा में भी उसका योगदान होने वाला है। हम बात कर रहे हैं कला निर्देशक आश्रिता कामत की।
Success story of art director aashrita kamath
aashrita kamath - फोटो : aashrita kamath
आश्रिता का जन्म कोलकता में हुआ, बाद में उनका परिवार चेन्नई शिफ्ट हो गया जहां उनका बचपन बीता। आश्रिता ने यहां के ऋषि वैली स्कूल से पढ़ाई की जिसके बाद वो मुंबई चली गईं और सेंट जेवियर कॉलेज से सोशियोलॉजी में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की।
Success story of art director aashrita kamath
aashrita kamath - फोटो : aashrita kamath
मुंबई में पढ़ाई के दौरान ही आश्रिता का लगाव फिल्मों की ओर बढ़ता गया और जल्दी ही उन्होंने बॉलीवुड में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर कई एड फिल्मों में काम किया। इसी दौरान उनकी मुलाकात प्रोडक्शन डिजाइनर आराधना सेठ से हुई। आश्रिता ने बताया कि आराधना सेठ के साथ काम करते हुए उन्हें एहसास हुआ कि सेट डिजाइनिंग में उनकी विशेष रुचि है और उन्हें कला निर्देशक के तौर पर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Success story of art director aashrita kamath
aashrita kamath - फोटो : aashrita kamath
कला निर्देशक के तौर पर आश्रिता की मुख्य फिल्मों में से एक 'वेस्ट इज वेस्ट' और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' है। बॉलीवुड में पहचान बनाने के बाद आश्रिता ने हॉलीवुड का रुख किया। फिलहाल वो लॉस एंजलिस में हैं और बतौर कला निर्देशक जेम्स कैमरुन की 'अवतार' सीरीज की फिल्म में काम कर रही हैं।
 
विज्ञापन
Success story of art director aashrita kamath
aashrita kamath - फोटो : aashrita kamath
अपनी सफलता का श्रेय आश्रिता कामत अपनी मां को देती हैं जो खुद ग्राफिक डिजाइनर हैं। उनकी वजह से डिजाइन में आश्रिता की विशेष रुचि है। उनका मानना है कि पारिवारिक माहौल की वजह से उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला और घर के लोगों ने हमेशा उनका समर्थन किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed