{"_id":"6cd528805d7352f7370c84e231b87ee8","slug":"success-story-of-a-policeman-son-joining-in-army-hindi-news-vs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Success Story : सिपाही के बेटे ने कर दिया कमाल","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
Success Story : सिपाही के बेटे ने कर दिया कमाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2014 11:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी के पुत्र रवि यादव का चयन सेना मे लेफ्टिनेंट के पद पर हो गया है। रवि कासगंज कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी पुष्पेंद्र के पुत्र हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में बरेली में प्रवेश परीक्षा दी थी। इसके बाद बनारस में होने वाले इंटरव्यू को पास कर लिया।
राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी खड़कवासला पूना से उसके 133 एनडीए कोर्स इंस्टीट्यूट से प्रशिक्षण के लिए कॉल लेटर पहुंचा। कॉल लैटर मिलते ही पिता के साथ ही मां हरिलता यादव, बड़ी बहिन रूबी, छोटे भाई रोहित की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रवि ने हाईस्कूल 97 और इंटर की परीक्षा 90 प्रतिशत अंक के साथ एसजेएस पब्लिक स्कूल से सीबीएसई के तहत उत्तीर्ण की है।
रवि का कहना है कि उन्हें इसके लिए उनके मौसेरे भाई से प्रेरणा मिली। दरअसल रवि के पिता उन्हें आईएएस बनाना चाहते थे लेकिन मौसेरे भाई ने सेना में जाने की सलाह दी। इस पर अमल किया तो काफी कठिनाइयां सामने आई लेकिन घरवालों के सहयोग से उन्होंने अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

कमेंट
कमेंट X