फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   success story meet kinjal singh the ias officer

पिता की हत्या हुई और मां को कैंसर था, बेटी ने लिया संकल्प और बन गईं IAS अफसर

Thu, 21 Dec 2017 08:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Thu, 21 Dec 2017 08:27 AM IST
विज्ञापन
success story meet kinjal singh the ias officer
kinjal singh

आईएएस अधिकारी किंजल सिंह की पहचान एक तेज तर्रार अफसर के रुप में है लेकिन उनके परिवार की कहानी बहुत ही दर्दनाक है। किंजल सिंह के काम के तरीके से फैजाबाद जिले में अपराधियों के पसीने छूटते हैं, लेकिन आज जिस मुकाम तक किंजल सिंह पहुंची हैं उनके लिए ये राह बिल्कुल भी आसान नहीं रही। आगे की स्लाइड्स में जानिए किंजल सिंह की कहानी।

विज्ञापन


1982 में किंजल सिंह के पिता डीएसपी केपी सिंह की हत्या कर दी गई थी। उस वक्त वह महज 6 महीने की थी। गुड़ियों से खेलने की उम्र में वह अपनी मां के साथ बलिया से दिल्ली तक का सफर पूरा करके सुप्रीम कोर्ट आती और पूरा दिन अदालत में बैठने के बाद रात में फिर उसी सफर पर निकल जाती।
विज्ञापन


उनकी मां विभा सिंह इंसाफ के लिए अकेली लड़ती रहीं। किंजल के परिवार का यह संघर्ष पूरे 31 साल तक चलता रहा। यह जद्दोजहद 5 जून, 2013 को उस समय जाकर खत्म हुई, जब लखनऊ में सीबीआई की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने केपी सिंह की हत्या के आरोप में 18 पुलिसवालों को दोषी ठहराया। फैसले के वक्त तक किंजल बहराइच की डीएम बन चुकी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किंजल के पिता डीएसपी केपी सिंह आईएएस बनना चाहते थे और उनकी हत्या के कुछ दिन बाद आए परिणाम में पता चला कि उन्होंने आईएएस मुख्य परीक्षा पास कर ली थी। किंजल बताती हैं, 'जब मां कहती थीं कि वो अपनी दोनो बेटियों को आईएएस अफसर बनाएंगी तो लोग उन पर हंसते थे।'

2004 में किंजल सिंह ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में किया टॉप

success story meet kinjal singh the ias officer
kinjal singh

मां के संघर्षों के बीच किंजल ने दिल्ली यूनिर्वसिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज में एडमिशन लिया। ग्रेजुएशन के दौरान उन्हें पता चला कि उनकी मां को कैंसर हो गया है। कीमोथैरेपी के कई राउंड से गुजरने के बाद भी किंजल की मां विभा सिंह की हालत बेहद खराब हो गई थी लेकिन उन्होंने बीमारी से लड़ने में हिम्मत हारी।

किंजल बताती हैं, 'एक दिन डॉक्टर ने मुझसे कहा, क्या तुमने कभी अपनी मां से पूछा है कि वो किस तकलीफ से गुजर रही हैं? जैसे ही मुझे इस बात का एहसास हुआ, मैंने ठान लिया कि पापा को इंसाफ दिलवाऊंगी।' इन सबके बीच बीमारी से लड़ते हुए 2004 में उनकी मां की मौत हो गई।

जिस साल उनकी मौत हुई उसी साल किंजल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी टॉप किया। इस बीच किंजल ने अपनी छोटी बहन को भी दिल्ली बुला लिया। दोनों बहनें आईएएस की तैयारी में लग गईं। किंजल बताती हैं, 'हम दोनों दुनिया में अकेले रह गए। हम नहीं चाहते थे कि किसी को भी पता चले कि हम दुनिया में अकेले हैं।'

2008 में दूसरी कोशिश में किंजल का चयन आईएएस के लिए हो गया। उसी साल प्रांजल भी आईआरएस के लिए चुन ली गईं। आज किंजल सिंह जिस मुकाम पर हैं उसके पीछे वो अपने मौसा-मौसी और प्रांजल का धन्यवाद देना नहीं भूलती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed