{"_id":"5a4222ca4f1c1b686a8bbf09","slug":"success-story-indian-girl-durga-life-changed-in-america","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जन्म लेते ही मां ने फेंका था कूड़े में, आज अमेरिका में जी रही हैं ऐसी लाइफ","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
जन्म लेते ही मां ने फेंका था कूड़े में, आज अमेरिका में जी रही हैं ऐसी लाइफ
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Wed, 27 Dec 2017 08:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के अंजार में करीब तीन साल पहले एक बच्ची कचरे के ढेर में मिली थी। बच्ची के नवजात शरीर को कीड़े खा रहे थे और बच्ची की नाक को पूरी तरह खा गए थे। एक व्यक्ति ने बच्ची को ले जाकर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसे दुर्गा नाम दिया गया। जिसके बाद बच्ची मीडिया की सुर्खियों में आ गई। बच्ची को एक अमेरिकन दंपत्ती ने गोद ले लिया और उसकी लाइफ बदल गई।
विज्ञापन
दरअसल, बच्ची की मां ने ही उसे कचरे के ढेर में फेंक दिया था। जन्म के दो दिन बाद दुर्गा पर एक सफाईकर्मी की नजर पड़ी थी। वह तुरंत दुर्गा को अस्पताल ले आया था, जहां उसका इलाज शुरू हुआ। दुर्गा के इलाज के लिए गुजरात से कई बिजनेसमैन और संस्थाएं आगे आई थीं, लेकिन अस्पताल ने खुद ही दुर्गा का इलाज किया।
विज्ञापन
दुर्गा की हालत देखकर डॉक्टर भी चौंक गए थे। हॉस्पिटल में दुर्गा को करीब एक महीने रखा गया और पूरी तरह स्वस्थ हो जाने के बाद उसे भुज जिले के महिला कल्याण केंद्र के सुपुर्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
महिला कल्याण केंद्र में दुर्गा करीब दो साल रही और इसी दौरान यहां अमेरिका की पॉप सिंगर और टीचर क्रिस्टीन विलियम्स आईं। क्रिस्टीन ने दुर्गा को गोद ले लिया और उसे अमेरिका ले गईं। क्रिस्टीन ने दुर्गा के नाक की प्लास्टिक सर्जरी करवाई।
अमेरिकन डॉक्टर्स ने दुर्गा की नाक की इतनी अच्छी तरह से सर्जरी की है कि वह बिल्कुल असली नजर आती है। इसके चलते इन दिनों दुर्गा की काफी चर्चा हो रही है। दुर्गा के साथ क्रिस्टीन कई टॉक-शो में भी नजर आ रही हैं। बता दें कि क्रिस्टीन ने दुर्गा के अलावा मुन्नी नाम की भी एक अनाथ लड़की को गोद लिया है और ये दोनों अच्छी लाइफ जी रही हैं।
अमेरिकन डॉक्टर्स ने दुर्गा की नाक की इतनी अच्छी तरह से सर्जरी की है कि वह बिल्कुल असली नजर आती है। इसके चलते इन दिनों दुर्गा की काफी चर्चा हो रही है। दुर्गा के साथ क्रिस्टीन कई टॉक-शो में भी नजर आ रही हैं। बता दें कि क्रिस्टीन ने दुर्गा के अलावा मुन्नी नाम की भी एक अनाथ लड़की को गोद लिया है और ये दोनों अच्छी लाइफ जी रही हैं।
कमेंट
कमेंट X