{"_id":"6181ad16732994138d4489b8","slug":"saloni-secured-22nd-rank-in-neet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सफलता: सलोनी ने नीट में हासिल की 22वीं रैंक, बचपन में टीवी पर डॉक्टर्स को सर्जरी करते देखा तो तय किया था डॉक्टर बनना है","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
सफलता: सलोनी ने नीट में हासिल की 22वीं रैंक, बचपन में टीवी पर डॉक्टर्स को सर्जरी करते देखा तो तय किया था डॉक्टर बनना है
Wed, 03 Nov 2021 02:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:56 AM IST
सार
मूल रूप से लखीमपुर खीरी की रहने वाली सलोनी का परिवार अब हरियाणा के हिसार शहर में अर्बन एस्टेट 2 में रहता है, सलोनी ने नीट में 720 में से 711 अंक हासिल कर हरियाणा प्रदेश में टॉप में स्थान हासिल किया और ऑल इंडिया स्तर पर लड़कियों की श्रेणी मे तीसरा स्थान है। वहीं झज्जर की खुशबू ने ऑल इंडिया 60वीं रैंक व छात्राओं में 19 वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
छात्रा को सम्मानित करते अभिभावक व अध्यापक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के हिसार में अर्बन एस्टेट 2 निवासी सलोनी वर्मा ने नीट (एनईईटी) में 720 में से 711 अंक हासिल किए हैं। सलोनी की देशभर में 22वीं रैंक आई है। सलोनी ने बताया कि जब वह मूल रूप से उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी की रहने वाली हैं। उनके पिता मनोज वर्मा यहां निजी कंपनी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। दस साल से उनका पूूरा परिवार हिसार में रह रहा है। सलोनी कहती हैं कि बचपन में उन्होंने टीवी पर डॉक्टरों को सर्जरी करते हुए देखा और तब से यह सोच लिया की मुझे भी डॉक्टर बनना है। उसके बाद दसवीं कक्षा में आने के बाद नीट की तैयारी शुरू क दी।
विज्ञापन
सलोनी वर्मा ने हरियाणा प्रदेश में टॉप में स्थान हासिल किया और ऑल इंडिया स्तर पर लड़कियों की श्रेणी मे तीसरा स्थान है। सलोनी ने बताया कि उच्च रैंक हासिल करने के बाद एम्स दिल्ली में प्रवेश पाने की उम्मीद है। सलोनी ने कहा कि वह एक सर्जन बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
पिता बोले - सपना पूरा करने में दिया सहयोग
पिता मनोज वर्मा ने बताया सलोनी शुरू से ही पढ़ाई में अच्छी रही है। हमने कभी भी किसी काम को लेकर इस पर दबाव नही बनाया। अगर यह कुछ बनना चाहती है तो हम कैसे पीछे रहते। हमने हमेशा इसका सहयोग किया। यह सफलता सलोनी ही नहीं, पूरे परिवार की है। बेटी ने हमारा सपना पूरा किया है।
विज्ञापन
मैंने बेटी के अंदर देखा अपना सपना
एक मां अपना सपना अपनी बेटी में जीती है। मैंने मेरा सपना सलोनी मे देखा। मैं टीचर बनना चाहती थी, लेकिन नहीं बन पाई। अब मैं चाहती हूूं कि मेरी बेटी सलोनी डॉक्टर बने और मेरा सपना पूरा करे। आज मैं अपना सपना पूरा होते देख रही हूं। -सोनी वर्मा, सलोनी की मां।
यह भी पढ़ें : झज्जर: छारा गांव में मिठाई दुकानदार से 10 लाख की रंगदारी मांगी, न देने पर पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी
छोटे नोट्स से करें तैयारी
सलोनी ने बताया कि जो विद्यार्थी नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें छोटे- छोटे नोट्स बनाकर तैयारी करनी चाहिए। डाउट्स को शिक्षक से पहले ही क्लियर कर लें, ताकि परीक्षा के समय कोई दिक्कत ना आए। ऐसा करने से तैयारी भी अच्छे से हो जाती है और परीक्षा से पहले हमें पता भी चल जाता है कि हमारी तैयारी कहा तक हो चुकी है।
खुशबू ने पाई नीट में ऑल इंडिया 60वीं रैंक
छात्रा के साथ स्टाफ सदस्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं झज्जर के एलए वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, सेक्टर-9, झज्जर की छात्रा खुशबू ने नेशनल एल्जिबलिटी क्म एंट्रेस्ट टेस्ट ( यूजी ) 2021 ( नीट ) में ऑल इंडिया 60वीं रैंक व छात्राओं में 19 वीं रैंक हासिल कर एक कीर्तिमान स्थापित किया। खुशबू ने हरियाणा में तीसरा रैंक व लड़कियों में प्रथम रैंक हासिल किया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया ने छात्रा खुशबू की इस सुनहरी सफलता पर अपनी अपार खुशी का इजहार किया। स्कूल प्रबंधक केएम डागर ने बताया कि खुशबू ने निट में ऑल इंडिया 60वीं रैंकिंग प्राप्त कर झज्जर जिले का व हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है।
स्कूल प्राचार्य निधि कादयान ने बताया कि बेटी खुशबू ने हमारे स्कूल से दसवीं में टॉप किया। उसके बाद बाहरवीं कक्षा में टॉप किया उसके बाद अब नीट की इस सफलता ने हमें पुन: खुशियां मनाने का मौका प्रदान किया है। भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने बताया कि बेटी खुशबू की इस एचीवमेंट से स्कूल में खुशियों का माहौल रहा व जिसके कारण बच्चों के लिए छुट्टी की अनाउंसमेंट की गई। इस अवसर पर प्रात:कालीन सभा में सभी बच्चों ने इस एचीवमेंट पर अपनी खुशी का इजहार किया।
स्कूल प्राचार्य निधि कादयान ने बताया कि बेटी खुशबू ने हमारे स्कूल से दसवीं में टॉप किया। उसके बाद बाहरवीं कक्षा में टॉप किया उसके बाद अब नीट की इस सफलता ने हमें पुन: खुशियां मनाने का मौका प्रदान किया है। भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने बताया कि बेटी खुशबू की इस एचीवमेंट से स्कूल में खुशियों का माहौल रहा व जिसके कारण बच्चों के लिए छुट्टी की अनाउंसमेंट की गई। इस अवसर पर प्रात:कालीन सभा में सभी बच्चों ने इस एचीवमेंट पर अपनी खुशी का इजहार किया।
कमेंट
कमेंट X