Mann Ki Baat: जानिए कौन हैं मणिपुरी इनोवेटर बिजयशांति, पीएम मोदी ने की तारीफ
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 100 एपिसोड पूरे हो गए। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मणिपुर की एक महिला उद्यमी की तारीफ की है।
विस्तार
PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 100 एपिसोड पूरे हो गए। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर की एक महिला उद्यमी तोंगब्रम बिजय शांति के साथ संवाद किया। जिन्होंने कमल के तने के धागे से कपड़ा बुनने का स्टार्टअप स्थापित किया है। जिससे उन्होंने आस-पास की ग्रामीण महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है। जिससे उनके स्टार्टअप में लगातार बढ़ोतरी भी हो रही है। साथ ही महिलाएं भी आत्मनिर्भर हो रही हैं।
रविवार को मन की बात के 100वें एपिसोड में बिजय शांति से बात करते हुए, पीएम मोदी ने उन्हें अपनी टीम में 30 महिलाओं को जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बधाई दी। पीएम ने कहा "इतने कम समय में, आप 30 लोगों की टीम तक पहुंच गई हैं। इस पर उन्होंने कहा कि वह 100 महिलाओं की टीम खड़ी करने के लक्ष्य को देखते हुए इसके विस्तार के लिए काम कर रही हैं।
Hon’ble PM Shri @narendramodi Ji speaking to our Manipuri entrepreneur Ms Vijayshanti, who manufactures lotus fibre, during the #MannKiBaat100. pic.twitter.com/wv736obemL
— N.Biren Singh (@NBirenSingh) April 30, 2023
मणिपुर की युवा उद्यमी बिजय शांति ने उनके काम को पहचानने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया है। साथ ही लोगों से 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए काम करने की भी अपील की। इसके साथ ही मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने ट्विटर पर बिजय शांति की तस्वीर साझा की और उनके प्रयासों और नवाचार की सराहना की।
कमेंट
कमेंट X