{"_id":"57aac4d64f1c1b3a1cee4cea","slug":"pcs-j-topper-anshu-shukla-interview-question-answer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इन 12 सवालों के बेहतरीन जवाब देकर पीसीएस जे टॉपर बनीं 23 साल की अंशु","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
इन 12 सवालों के बेहतरीन जवाब देकर पीसीएस जे टॉपर बनीं 23 साल की अंशु
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
अंश्ाु श्ाुक्ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस जे (यूपी ज्यूडिशियल सर्विसेस) 2015 में लखनऊ की अंशु शुक्ला ने टॉप किया है। इसका रिजल्ट 5 अगस्त को आया था। अंशु की उम्र सिर्फ 23 साल है। अंशु बताती हैं कि उन्होंने बिना कोचिंग पहले अटेम्प में ही पीसीएस जे 2015 की परीक्षा पास कर ली। अंशु ने बताया कि इंटरव्यू पैनल में बैठे लोग उनसे काफी खुश थे क्योंकि उन्होंने कम उम्र में ही B.A-LLB किया था और परीक्षा पास कर इंटरव्यू तक पहुंची थी। अंशु ने 2014 में B.A-LLB की पढ़ाई पूरी कर ली थी। अंशु ने LLB में एडमिशन इसलिए लिया था क्योंकि वह जज बनना चाहती हैं। इसलिए तभी से तैयारी शुरू कर दी थी। अंशु ने बताया कि उनके पापा अतुलकांत शुक्ला फॉरेस्ट अफसर हैं और मां रश्मि शुक्ला हाउसवाइफ। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने अभिभावकों को दिया। अंश्ाु के माता-पिता ने उन्हें काफी सपोर्ट किया। अंशु चाहती हैं कि कोर्ट में केस लंबा न चले। उनका मकसद है कि कम समय में ज्यादा लोगों को न्याय मिले।
विज्ञापन
अंश्ाु श्ाुक्ला
आइए आपको बताते हैं अंशु से इंटरव्यू में किस तरह के सवाल पूछे गए और उन्होंने क्या जवाब दिया-
प्रश्न- 30 साल की महिला और पुरुष 7 साल से लिव इन में थे। अचानक पुरुष ने शादी से मना किया तो महिला ने रेप का मुकदमा लिखा दिया। पुरुष बेल के लिए अप्लाई करता है, तो क्या आप बेल देंगी?
उत्तर- हां सर, मैं बेल दूंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों 7 साल से कमिटेड हैं। इस दौरान दोनों नजदीक आए होंगे और पिछले 7 सालों में महिला ने विरोध नहीं किया। अब मुकदमा दर्ज करवाया है।
प्रश्न- लड़का एक लड़की को प्रपोज करता है। लड़की मुकदमा दर्ज करवाने पहुंचती है तो क्या प्रपोज करना अपराध की श्रेणी में आता है?
उत्तर- नहीं सर। आईपीसी के किसी सेक्शन में प्रपोज करने को अपराध की श्रेणी में नहीं रखा गया है। यह विधिक भाषा में अपराध नहीं है।
प्रश्न- ज्यूडिशरी क्यों ज्वॉयन करना चाहती हैं?
उत्तर- सर, LLB में एडमिशन के समय से ही तैयारी कर रही थी। यह मुझे काफी अपीलिंग लगती है।
प्रश्न- ज्यूडिशरी अपीलिंग क्यों लगती है?
उत्तर-सर, किसी को न्याय देना या दिलाना काफी अच्छा लगता है। अगर मैं किसी को न्याय दिला सकूं, तो इससे मुझे सेटिस्फेक्शन मिलेगा।
प्रश्न- आपको लगता है कि सबको टैलेंट के हिसाब से मौका मिलना चाहिए?
उत्तर- मैम, यही मकसद होना चाहिए कि सभी को उनकी मेहनत और टैलेंट के आधार पर मौका मिले।

प्रश्न- लॉ क्या है? किसी लेखक का कथन बताते हुए एक्सप्लेन करिए?
उत्तर- मैम, मेरे हिसाब से लॉ का मतलब सबको समान रूप से जस्टिस देना है। किसी लेखक का कथन तो नहीं याद है।
प्रश्न- सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए रिजर्वेशन क्यों जरूरी है?
उत्तर- सर, सबको समान रूप से ऊपर उठने का मौका मिले, इसलिए रिजर्वेशन जरूरी है।
प्रश्न- मान लीजिए सब इक्वल हैं, फिर रिजर्वेशन के बारे में क्या कहेंगे?
उत्तर- सर, अगर सब इक्वल हैं, तो रिजर्वेशन की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
प्रश्न- एकॉमप्लेस और अप्रूवर में क्या अंतर है?
उत्तर- सर, अगर एक मर्डर में मेन आरोपी के साथ कोई दूसरा आदमी है, लेकिन उसके खिलाफ सबूत नहीं हैं, तो उसे एकॉमप्लेस कहते हैं। अगर उसी को कोर्ट विटनेस बना लिया जाए, तो उसे अप्रूवर कहते हैं।
प्रश्न- क्रेडिबिलिटी ऑफ एविडेंस किस एविडेंस एक्ट में दी गई है?
उत्तर- सर, ये इंडियन एविडेंस एक्ट के सेक्शन 155 में दिया गया है।
प्रश्न- क्रिमिनल लॉ चुनेंगी या सिविल लॉ?
उत्तर- क्रिमिनल लॉ।
प्रश्न- एक आदमी रेस्टोरेंट में बैठा है, उसके ऊपर दूसरा चाय गिरा देता है, तो पहला वाला गोली मारकर दूसरे का मर्डर कर देता है। क्या पहला वाला व्यक्ति मर्डर के लिए जिम्मेदार होगा?
उत्तर- थोड़ा रुककर सोचा, तो पैनल के मेंबर ने दूसरे सदस्य को सवाल पूछने के लिए पास ऑन कर दिया।

कमेंट
कमेंट X