फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   pavan shetty who became porsche india head

कभी था सेल्समैन, अब बना दुनिया की सबसे महंगी कार कंपनी का डायरेक्टर

Wed, 01 Mar 2017 05:44 PM IST
amarujala.com {Presented by: शिवेंदु शेखर}
amarujala.com {Presented by: शिवेंदु शेखर} Updated Wed, 01 Mar 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
pavan shetty who became porsche india head
पोर्श - फोटो : source

मुंबई के रहने वाले पवन शेट्टी ने बीकॉम किया और देश के बाकी बेरोजगारों की तरह बेरोजगार हो गया। साथ में एक और बड़ी मुश्किल थी कि घर का एक करीबी जो बीमार था। उसकी भी देख-रेख करनी थी सो अलग। ऐसे ही लगभग एक साल बीत गया लेकिन पवन को अपनी परेशानी का इल्म था। उसे पता था कि मुंबई में जिंदा रहना है तो जल्दी कमाना शुरू करना होगा। एक दिन अखबार में एक विज्ञापन दिखा और पवन ने अप्लाई कर दिया।

विज्ञापन


आखिरकार पवन को नौकरी मिल गई। नौकरी थी सेल्स मैन की। वो सेल्स मैन जो आपके घर तक आकर आपको सामान बेचता है। आज से 17 साल पहले यानि 1999 में पवन फाइनेंसियल एक्सप्रेस का सेल्स मैन था।
विज्ञापन


पवन का कहना है कि "मैंने यह काम लगभग 6 महीने तक किया और यही जॉब थी जिसने मुझे बोलना सिखा दिया। मेरी झिझक खत्म हो गई थी। मैं लोगों के दरवाजे-दरवाजे जा कर सामान बेचने का काम करता था और इसके लिए 8-8 किलोमीटर तक भी चलना पड़ता था।"

विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2000 में चीजें बदल गईं

pavan shetty who became porsche india head
पोर्श

पवन ने बताया 'फाइनेंसियल एक्सप्रेस में सेल्स मेन की नौकरी करने के बाद मेरा मन बैंकिंग में जाने का हुआ। एचएसबीसी में इंटरव्यू दिया और नौकरी लग गई लेकिन मेरे पास कोई स्पेशल नॉलेज नहीं थr। इस वजह से मुझे जनरल जॉब में रख लिया गया। यहीं से मेरा मन हुआ कि अब MBA करना है। लेकिन इसका भी ध्यान रखना था कि ज्यादा पैसे न खर्च हो जाएं। CET का टेस्ट दिया और सिलेक्शन हो गया।" एडमिशन मिल गया मुंबई के ही सिडन्ह्म कॉलेज में।

साल 2003 में MBA करते हुए गुजरात की एक मोटर कम्पनी में इंटर्न का काम मिला। लगभग 2 महीने तक वहां इंटर्नशिप की। जिसमें मोटर कम्पनी के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला। 2004 में जब कोर्स खत्म होने वाला था। कैंपस में प्लेसमेंट का वक़्त आया। सभी अपनी-अपनी नौकरियों की तैयारी में थे। पवन भी अपनी नौकरी की तैयारी में थे। पवन चाहते थे कि किसी ऐसी कम्पनी में नौकरी मिल जाए जो रोजमर्रा के सामान बनाती हो। हिंदुस्तान यूनीलीवर कैंपस पहुंची। लेकिन टेंशन में पवन का इंटरव्यू ठीक नहीं हुआ। और नौकरी मिली नहीं।
 

अगली कंपनी

pavan shetty who became porsche india head
पोर्श - फोटो : source

फिर अगली कम्पनी का इंतज़ार था। अगली कम्पनी थी टाटा मोटर्स। इंटरव्यू हुआ और नौकरी मिल गई। प्रोडक्ट अकाउंट मैनेजर के पोस्ट पर काम शुरू हुआ। टाटा मोटर्स के मुम्बई ब्रांच में पोस्टिंग थी। वहां छोटी कारों की डील नहीं होती थी, वहां ट्रक की डील होती थी। एक-एक बार में 100-150 ट्रक की डील होती थी। 

टाटा मोटर्स में 2 साल तक काम करने के बाद 2007 में फोर्ड इंडिया से ऑफर मिला। इनके गुजरात का बिज़नेस कुछ ठीक नहीं जा रहा था। उसमें कुछ सुधार करना था। शुरू के 2 साल पवन ने वहां सेल्स का काम देखा। फिर अगले 2 साल तक सेल्स और मार्केटिंग दोनों का काम देखा। गुजरात में फोर्ड की हालत बहुत कुछ सुधर गई थी।  यहां से पवन को कारों का अंदाज़ा भी हो गया था।
 

साल 2012 में लम्बोर्गिनी इंडिया

pavan shetty who became porsche india head
पोर्श

पवन कहते हैं, "अब ये टाईम था जब मैं मुंबई से ज्यादा दूर या बाहर नहीं जाना चाहता था। मुझे दिल्ली वगैरह से ऑफर मिल रहे थे। लेकिन मेरा कहीं जाने का मन नहीं था। लम्बोर्गिनी के बारे में एक कंसलटेंट ने बताया। मुझे उसने बताया कि एक जॉब है, जहां साल में 10-15 कार ही बेचनी है। मैं भी बिना ज्यादा सोचे मीटिंग के लिए पहुंच गया। और जब मुझे कम्पनी का नाम पता चला, मेरी आंखें फटी की फटी रह गईं। यहां मुझे सब कुछ खुद से तैयार करना था। कंपनी के इंडिया ऑपरेशन की शुरुआत करनी थी। तो ऐसा लगा जैसे बिना पैसे लगाए खुद का बिज़नेस तैयार कर रहा हूं।"

साल 2016 में पॉर्श इंडिया

pavan shetty who became porsche india head
पोर्श

इतने सालों तक लम्बोर्गिनी का ऑपरेशन देखने के बाद। अब जब स्विच करना था तो इस बात का भी ध्यान रखना था कि अगली कंपनी इससे बड़ी हो। तो अब हिन्दुस्तान की सड़कों पर दौड़ने वाली सबसे महंगी कारों में से एक पॉर्श इंडिया के डायरेक्टर हो गए हैं, पवन शेट्टी। पवन का कहना है कि "अब मुझे ये भी देखना था कि बड़ी कम्पनियों में जहां ज्यादा कारों की डील होती है वहां का ऑपरेशन कैसा होता है और सीखने का मौका भी ज्यादा मिलेगा।"

वैसे आपको बता दें जितनी आसानी से आपने ये 17 साल कुछ लाईनों में पढ़ लिया। ये जर्नी इतनी भी आसान नहीं रही होगी। ये ठीक वैसी ही बात है कि लोग कहते हैं रातों रात बड़ा आदमी बन गया लेकिन कोई ये नहीं समझता है वो रात 17 साल लम्बी थी। उन रातों में कई महीनों की नींद गुम हुई होगी। हां, एक और बात है अगर मेहनत करने की लगन हो तो इंसान ज़िंदगी में कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed