{"_id":"5b3602fb4f1c1b6c4d8b93db","slug":"niet-college-student-harsh-sahu-got-1-75-crore-package","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये सस्ता कोर्स करने के बाद स्टूडेंट को मिला 1.75 करोड़ का पैकेज, अब विदेश में करेगा नौकरी","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
ये सस्ता कोर्स करने के बाद स्टूडेंट को मिला 1.75 करोड़ का पैकेज, अब विदेश में करेगा नौकरी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 29 Jun 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
NIET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क के एनआईईटी कॉलेज के बी-फार्मा के छात्र को 1.75 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है।छात्र का चयन अबू धाबी के सेहा एमिरेट्स अस्पताल में हुआ है। वीजा मिलने के बाद छात्र ने अबू धाबी पहुंचकर अस्पताल के रिसर्च विभाग में योगदान देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पांच साल पहले हर्ष साहू ने एनआईईटी कॉलेज के बी-फार्मा कोर्स में प्रवेश लिया था और कैंपस प्लेसमेंट के दौरान अबू धाबी के सेहा एमिरेट्स अस्पताल में इंटरव्यू दिया था। कॉलेज के वाइस प्रेसिडेंट रमन बत्रा ने कहा कि हर्ष को बड़ा पैकेज मिलने से अन्य छात्रों को भी फायदा होगा। वो भी मेहनत करेंगे ताकि ऐसे पैकेज हासिल कर सकें।
विज्ञापन
कॉलेज प्रबंधन ने दावा किया है कि यह प्रदेश का अभी तक सबसे बड़ा प्लेसमेंट पैकेज है। छात्र हर्ष ने बताया कि कोर्स पूरा होने के बाद अच्छा पैकेज मिलने की उम्मीद थी लेकिन इतना अच्छा पैकेज मिलेगा, यह नहीं सोचा था।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X