NEET Toppers List 2022: नीट यूजी में राजस्थान की तनिष्का अव्वल, दिल्ली के आशीष दूसरे स्थान पर, देखें पूरी सूची
NEET UG 2022 Toppers List : राष्ट्रीय राजधानी के वत्स आशीष बत्रा, कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण गांगुली और कर्नाटक से ही रुचि पावाशे ने भी 99.9997733 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ परीक्षा में क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथा स्थान हासिल किया।
विस्तार
NEET UG Result 2022 Toppers: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने स्नातक स्तरीय राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2022 का परिणाम बुधवार, सात सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर घोषित किया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि नीट यूजी 2022 परिणाम के साथ, एनटीए ने अंतिम उत्तर कुंजी, एनटीए नीट कट ऑफ और एनटीए नीट मेरिट कम ऑल इंडिया रैंक लिस्ट भी जारी कर दी है। अंडर ग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट परीक्षा 17 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों की सहायता के लिए हम यहां टॉप 10 रैंक धारकों के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।
Read in English : NEET UG Result 2022 Toppers
यह भी पढ़ें : Best Medical College: नीट यूजी रिजल्ट के बाद शुरू होगी दाखिले की दौड़, इन संस्थानों में रहेगी एडमिशन की होड़
NEET UG Result 2022 Top 10 Scorer
नीट यूजी 2022 में राजस्थान की तनिष्का ने 99.9997733 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ परीक्षा में टॉप किया है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी के वत्स आशीष बत्रा, कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण गांगुली और कर्नाटक से ही रुचि पावाशे ने भी 99.9997733 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ परीक्षा में क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथा स्थान हासिल किया। देखें टॉप 10 की सूची -
| रैंक | रोल नंबर | उम्मीदवार का नाम | प्राप्तांक | पर्सेंटाइल स्कोर | राज्य |
| 1 | 3905190306 | तनिष्का | 715 | 99.99977 | राजस्थान |
| 2 | 2001350019 | वत्स आशीष बत्रा | 715 | 99.99977 | दिल्ली (एनसीटी) |
| 3 | 2712130298 | हृषिकेश नागभूषण गांगुली | 715 | 99.99977 | कर्नाटक |
| 4 | 2701140052 | रुचि पावाशे | 715 | 99.99977 | कर्नाटक |
| 5 | 4204010052 | एराबेली सिद्धार्थ राव | 711 | 99.99972 | तेलंगाना |
| 6 | 3110320171 | ऋषि विनय बलसे | 710 | 99.99921 | महाराष्ट्र |
| 7 | 1601050034 | अर्पित नारंग | 710 | 99.99921 | पंजाब |
| 8 | 4122020826 | कृष्णा एस आर | 710 | 99.99921 | कर्नाटक |
| 9 | 2209040165 | ज़ील विपुल व्यास | 710 | 99.99921 | गुजरात |
| 10 | 2508010476 | हाज़िक परवेज लोन | 710 | 99.99921 | जम्मू और कश्मीर |
यह भी पढ़ें : NEET UG 2022: 18 लाख उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, नीट यूजी का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
NEET UG Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट
-
सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर, नवीनतम घोषणा के तहत 'नीट 2022 परिणाम' पर क्लिक करें। -
अगली विंडो पर एनटीए नीट आवेदन संख्या और जन्म तिथि सहित क्रेडेंशियल दर्ज करें। -
नीट 2022 परिणाम पर क्लिक करें और एक्सेस करें। -
NEET UG 2022 स्कोर कार्ड डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
NEET UG Result 2022 & NEET UG Toppers List 2022 Direct Download Link
बधाइयों का लगा तांता
नीट टॉपर बनने के बाद तनिष्का को देश भर से बधाइयां मिल रही हैं। हरियाणा की दंगल गर्ल अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित पहलवान और भाजपा युवा मोर्चा की सह संयोजक बबीता फोगाट ने कू कर के तनिष्का को बधाई दी है। फोगाट ने कू किया - Neet की परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल करने पर नारनौल की बहन तनिष्का यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।यह भी पढ़ें : NEET UG Topper: नीट यूजी टॉपर तनिष्का ने बताया सफलता का राज, जेईई मेन में भी पाए थे 99.50 पर्सेन्टाइल
Read Also in English: NEET UG Result 2022 Out
कमेंट
कमेंट X