फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   NEET PG 2023 result out know about aarushi narwani who secures all india Rank 1

NEET PG 2023 Topper: आरुषि नरवानी बनीं नीट पीजी टॉपर, लगातार दूसरे साल लड़कियों ने मारी बाजी

Thu, 16 Mar 2023 05:42 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 16 Mar 2023 05:42 PM IST
सार

NEET PG 2023 Topper:नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने  NEET PG 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जयपुर की आरुषि नरवानी ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। NEET PG 2023 परीक्षा 05 मार्च, 2023 को आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
NEET PG 2023 result out know about aarushi narwani who secures all india Rank 1
NEET PG Topper Dr. Aarushi Narwani - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

NEET PG 2023 Topper Dr. Aarushi Narwani: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने  NEET PG 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जयपुर की आरुषि नरवानी ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। NEET PG 2023 परीक्षा 05 मार्च, 2023 को आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन

नीट पीजी टॉपर आरुषि नरवानी ने 800 में से कुल 725 अंक प्राप्त किए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे प्रेम तिलक ने 800 में से 700 अंक प्राप्त किए। दिलचस्प बात यह है कि लगातार दूसरी बार किसी महिला उम्मीदवार ने  NEET PG परीक्षा में टॉप किया है। पिछले साल, शगुन बत्रा ने NEET PG 2022 परीक्षा में 800 में से 705 अंक हासिल करके NEET PG परीक्षा में टॉप किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीट पीजी 2023 के टॉप-10

रैंक टॉपर का नाम                  800 में से स्कोर
1 डॉ आरुषि नरवानी 725
2 डॉ. प्रेम तिलक 721
3 डॉ. रूपेश 721
4  डॉ आकाश सेठी 718
5  डॉ. अमेय प्रसाद 717
6 डॉ. केशव गर्ग 716
7 डॉ. जुई 716
8  - -
9 डॉ. राहुल 711
10 डॉ. सागर 711
विज्ञापन

नीट पीजी 2023 की परीक्षा 5 मार्च 2023 को कुल 2,08,898 उम्मीदवारों ने दी थी। आधिकारिक परिणामों के अनुसार, वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली से आरुषि नरवानी ने नीट पीजी 2023 परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर टॉप किया है। नीट पीजी 2023 के टॉपर्स की सूची में प्रेम तिलक ने दूसरा स्थान हासिल किया है।

नीट पीजी टॉपर डॉ. आरुषि ने वीएमएमसी सफदरजंग हॉस्पिटल, नई दिल्ली से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। नीट पीजी टॉपर आरुषि ने कहा, "मैंने नीट पीजी की तैयारी तब शुरू की थी, जब मैं अपने एमबीबीएस के थर्ड ईयर में थी। किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए निरंतरता बहुत महत्वपूर्ण है। छोटे-छोटे प्रयास हर दिन मायने रखते हैं। 

बता दें कि डॉ. आरुषि नरवानी मूल रूप से जयपुर की रहने वाली हैं, लेकिन उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली से पूरी की है। बाद में उन्होंने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली से MBBS पूरा किया । NEET PG 2023 एग्जाम की तैयारी के दौरान डॉ. आरुषि नरवानी वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) से अपनी इंटर्नशिप कर रही थीं। डॉ. आरुषि नरवानी ने पहले ही प्रयास में NEET PG की न केवल परीक्षा पास किया, बल्कि कड़ी मेहनत से इस परीक्षा में टॉप रैंक भी हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed