NEET PG 2023 Topper: आरुषि नरवानी बनीं नीट पीजी टॉपर, लगातार दूसरे साल लड़कियों ने मारी बाजी
NEET PG 2023 Topper:नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जयपुर की आरुषि नरवानी ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। NEET PG 2023 परीक्षा 05 मार्च, 2023 को आयोजित की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट पीजी टॉपर आरुषि नरवानी ने 800 में से कुल 725 अंक प्राप्त किए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे प्रेम तिलक ने 800 में से 700 अंक प्राप्त किए। दिलचस्प बात यह है कि लगातार दूसरी बार किसी महिला उम्मीदवार ने NEET PG परीक्षा में टॉप किया है। पिछले साल, शगुन बत्रा ने NEET PG 2022 परीक्षा में 800 में से 705 अंक हासिल करके NEET PG परीक्षा में टॉप किया था।
नीट पीजी 2023 के टॉप-10
| रैंक | टॉपर का नाम | 800 में से स्कोर |
| 1 | डॉ आरुषि नरवानी | 725 |
| 2 | डॉ. प्रेम तिलक | 721 |
| 3 | डॉ. रूपेश | 721 |
| 4 | डॉ आकाश सेठी | 718 |
| 5 | डॉ. अमेय प्रसाद | 717 |
| 6 | डॉ. केशव गर्ग | 716 |
| 7 | डॉ. जुई | 716 |
| 8 | - | - |
| 9 | डॉ. राहुल | 711 |
| 10 | डॉ. सागर | 711 |
नीट पीजी 2023 की परीक्षा 5 मार्च 2023 को कुल 2,08,898 उम्मीदवारों ने दी थी। आधिकारिक परिणामों के अनुसार, वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली से आरुषि नरवानी ने नीट पीजी 2023 परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर टॉप किया है। नीट पीजी 2023 के टॉपर्स की सूची में प्रेम तिलक ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
बता दें कि डॉ. आरुषि नरवानी मूल रूप से जयपुर की रहने वाली हैं, लेकिन उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली से पूरी की है। बाद में उन्होंने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली से MBBS पूरा किया । NEET PG 2023 एग्जाम की तैयारी के दौरान डॉ. आरुषि नरवानी वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) से अपनी इंटर्नशिप कर रही थीं। डॉ. आरुषि नरवानी ने पहले ही प्रयास में NEET PG की न केवल परीक्षा पास किया, बल्कि कड़ी मेहनत से इस परीक्षा में टॉप रैंक भी हासिल की।
कमेंट
कमेंट X