फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   MPBSE Result here is 10th and 12th topper students success story

MPBSE Result: 12वीं टॉपर बनी मजदूर की बेटी और सब्जी वाले के बेटे ने किया 10वीं में टॉप

Tue, 15 May 2018 08:12 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 15 May 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
MPBSE Result here is 10th and 12th topper students success story
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

MPBSE के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। इन परीक्षाओं में टॉप करने वाले परीक्षार्थी संघर्षों के बावजूद सफलता के शिखर तक पहुंचे हैं। पहले बात करते हैं 10वीं के टॉपर हर्षवर्धन परमार के बारे में। साजापुर के रहने वाले हर्षवर्धन परमार ने दिन-रात एक करके तैयारी की और टॉपर बनें। हर्षवर्धन के पिता दूध बेचकर परिवार चलाते हैं। उनका सपना है बेटा हर्षवर्धन अच्छी पढ़ाई करके बड़ा अफसर बने। वहीं हर्षवर्धन का सपना है कि वो आगे पढ़ाई करके एनडीए अफसर बने। वो आर्मी में जाना चाहता है। हर्षवर्धन का कहना है कि वो माता-पिता के सपनों को पूरा करना चाहते हैं और हर फील्ड में सफल होना चाहते हैं।

विज्ञापन

वहीं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के छोटे से गांव बीचकवाड़ा में रहने वाली शिवानी पवार ने वो कर दिखाया है जो हर किसी के लिए सीख है कि मेहनत करके सफलता का मुकाम हासिल किया जा सकता है। शिवानी ने 12वीं के कला संकाय की मेरिट में पहला स्थान प्राप्त किया है। शिवानी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उमरेठ की छात्रा हैं। हर दिन उन्हें 10 किमी का सफर तय कर स्कूल जाना पड़ता था, जिसमें से 5 किमी. कच्चे रास्ते पर पैदल चलना पड़ता था। शिवानी के पिता दिनेश पवार मजदूरी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुश्किल परिस्थितियां होने के बाद भी शिवानी ने हार नहीं मानी, वो सुबह 4 बजे उठकर हर दिन 10 घंटे तक पढ़ाई करती थी। आस-पास के लोगों ने भी उसे प्रोत्साहित पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और आज शिवानी ने यह मुकाम पाया। शिवानी का सपना टीचर बनना है, वो चाहती हैं कि उसकी तरह मुश्किल परिस्थितियों में रह रहे बच्चे अच्छे से पढ़े और आगे चलकर अपने माता-पिता और गांव का नाम रोशन करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed