फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   Mountain Dew Real Heroes, India's First Frozen Waterfall Ascent

जब दो जांबाजों ने जमे हुए पानी पर चढ़ने का हौसला दिखाया

Mon, 02 May 2016 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 02 May 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
Mountain Dew Real Heroes, India's First Frozen Waterfall Ascent
जमे हुए पानी पर चढ़ गए दो जांबाज - फोटो : Mountain Dew

ठंड ऐसी कि ऊंचाई से गिरता झरना भी जम जाए और जांबाज ऐसे कि उस जमे पानी पर कदम टिका-टिकाकर चढ़ने में पल भर को भी नहीं हिचके। हिमाचल प्रदेश की स्पिति घाटी में अभिजीत सिंह और प्रणव रावत ने एक ऐसा रिस्क लिया जिसके बारे में इसके पहले भारत के किसी पर्वतारोही ने सोचा भी नहीं था। 

विज्ञापन


मगर नाम बनते हैं रिस्क से औरमाउंटेन ड्यू उन दो अनूठे पर्वतारोहियों की ऐसी ही कहानी लेकर आया है।

16 जनवरी को टेंपरेचर माइनस से इतना नीचे पहुंच चुका था कि 200 फीट से ज्यादा ऊंचा वाटरफॉल पूरा का पूरा जम गया। 200 फीट ऊंचाई यानी करीब 20 मंजिल की इमारत। अब इस पर चढ़ने का मतलब यह था कि एक भी गलत कदम उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता था।

विज्ञापन

अभिजीत सिंह और प्रणव रावत ने किया कारनामा

Mountain Dew Real Heroes, India's First Frozen Waterfall Ascent
अभिजीत सिंह, एडवेंचर फोटोग्राफर, माउंटेनियर - फोटो : Mountain Dew

दोनों को यह हकीकत पता थी कि भारत में इससे पहले किसी ने जमे हुए वाटरफॉल पर चढ़ने का दुस्साहस नहीं किया। वजह? सभी मानते थे कि यह खतरनाक था। मगर मार्केटिंग की नौकरी से इस्तीफा देकर फुलटाइम फोटोग्राफर बन चुके अभिजीत ने तय किया कि वे न सिर्फ चढ़ेंगे बल्कि इस पूरे ऐडवेंचर को कैमरे में भी कैद करेंगे। 

उनके इस सपने को पूरा करने में साथ दिया प्रणव रावत ने। प्रणव का भी अभिजीत की तरह कुछ अलग करने का सपना था। वे कुछ ऐसा करना चाहते थे जो इससे पहले किसी न किया हो। 

यह इतना आसान नहीं था। शुरू के कई महीने कड़ी मेहनत और तैयारियों में लगे। कई घंटे की फिजिकल एक्सरसाइज के अलावा मन को भी मजबूत करना था। एकाग्रता बढ़ानी थी। यहां पर एक भी गलत कदम का मतलब था कोई दूसरा चांस नहीं। जमा हुआ पानी कभी भी कांच की तरह चटख सकता था।

“नाम बनते हैं रिस्क से!”

Mountain Dew Real Heroes, India's First Frozen Waterfall Ascent
भारत के इन जांबाज पर्वतारोहियों की कहानी से सीख लेने की जरूरत - फोटो : Mountain Dew

आखिरकार एक छोटी सी टीम तैयार हुई। जरूरी उपकरण और कैमरे जुटाए गए। प्रणव और अभीजीत को न सिर्फ उस दुर्गम चढ़ाई करनी थी बल्कि उस फिल्म को भी अंजाम देना था, जो ‘द फॉल’ के नाम से तैयार हुई। प्रवण कहते हैं, “यह एक नई शुरुआत है और नया काम करने के लिए रिस्क तो उठाना ही पड़ता है।“ 

जब उन्होंने इसे करने की ठानी तो यह नामुमकिन लगता था लेकिन आज इस कामयाबी को हासिल करने के बाद अभिजीत और प्रणव की जिंदगी बदल चुकी है। 

आज वे भारत के सबसे जांबाज पर्वतारोहियों में गिने जाते हैं। सांस रोक देने वाले वह अभियान कैमरे में कैद हो चुका है। देखें उस साहस भरे अभियान को जिसे माउंटेन ड्यू लेकर आया है हमारे बीच और कहें कि “नाम बनते हैं रिस्क से!”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed