फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   Men Gets Hired By Google After 39 AttemptsTimes Never Lose Hope Story Virul Read Details in Hindi

Success Story: नौकरी के लिए अप्लाई करने पर मिल रहा रिजेक्शन तो पढ़ें ये कहानी, मिलेगी प्रेरणा

Fri, 29 Jul 2022 09:45 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 29 Jul 2022 09:45 AM IST
सार

अमेरिका के कैलिफोर्निया के रहनेवाले टायलर कोहेन ने अपने 40वें प्रयास में गूगल में नौकरी करने के सपने को सच कर दिखाया है। बता दें कि गूगल में काम करना टायलर का सपना था।

विज्ञापन
Men Gets Hired By Google After 39 AttemptsTimes Never Lose Hope Story Virul Read Details in Hindi
Success Story - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दुनियाभर में करोड़ों लोग हर रोज कहीं न कहीं नौकरी के लिए आवेदन कर रहे होते हैं। आप जिस समय यह खबर पढ़ रहे हैं उस वक्त भी लोग अपने सपनों की कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन कर रहे होंगे। लेकिन यह बात भी सच है कि अप्लाई करते ही लोगों को उनकी नौकरी नहीं मिल पाती। कईयों को कंपनी की ओर से रिजेक्शन झेलने पड़ते हैं। हालांकि, कई लोग इस रिजेक्शन से हार न मानते हुए अपनी कोशिश करते रहते हैं और एक दिन कामयाब भी होते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही एक कहानी..
विज्ञापन

शख्स ने 40वीं बार में हासिल की Google में नौकरी
अमेरिका के कैलिफोर्निया के रहनेवाले टायलर कोहेन ने अपने 40वें प्रयास में गूगल में नौकरी करने के सपने को सच कर दिखाया है। बता दें कि गूगल में काम करना टायलर का सपना था। इसके लिए उन्होंने 39 बार रिजेक्शन झेले। हालांकि, अपने 40वें प्रयास में उन्होंने अपने सपने को सच कर दिखाया। अब सोशल मीडिया पर उनकी इस कामयाबी का किस्सा वायरल हो रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिद और पागलपन में बहुत ही कम फर्क
अपनी कामयाबी के किस्से को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए टायलर ने लिखा कि जिद और पागलपन में बहुत ही कम फर्क होता है। टायलर ने आगे कहा कि वे अब तक नहीं समझ पाए हैं कि उनके अंदर क्या है। टायलर इससे पहले DoorDash नाम की कंपनी में Strategy & Ops के असोसिएट मैनेजर के रूप में काम कर रहे थे। उनके द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स के अनुसार वह 2019 से ही गूगल में नौकरी के लिए वह अप्लाई कर रहे थे। 

विज्ञापन

गूगल ने भी दी प्रतिक्रिया
टायलर कोहेन ने अपनी इस कामयाबी का किस्सा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर शेयर किया था। उनकी इस पोस्ट पर गूगल के हैंडल से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। कंपनी की ओर से लिखा गया कि यह सफर कितना अद्भुत है, टायलर! निश्चित तौर पर अब समय आ चुका है। वहीं, लिंक्डइन ने टायलर को अपना अनुभव साझा करने के लिए धन्यवाद कहा है। 
 

लोग दे रहे प्रक्रिया
टायलर की ओर से साझा किए गए उनके अनुभव पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं और उन्हें नौकरी मिलने की बधाई भी दे रहे हैं। कई लोगों ने अपने रिएक्ट करते हुए अपने भी अनुभव साझा किए हैं। एक यूजर ने लिखा- मैंने 83 बार अप्लाई किया है. 52 रिजेक्शन मिले हैं और अब भी फाइनल राउंड का इंतजार कर रहा हूं। टायलर की पोस्ट पर अब तक हजारों की संख्या में लाइक्स और शेयर हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed