फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   MBA Topper Twinkle Garg got Atul Maheshwari Gold medal

एमबीए टॉपर ट्विंकल को मिला अतुल माहेश्वरी गोल्ड मेडल

Sun, 29 Apr 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 29 Apr 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
MBA Topper Twinkle Garg got Atul Maheshwari Gold medal
ट्विंकल गर्ग को राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिक यूनिवर्सिटी मुरथल में हुए दीक्षांत समारोह में एमबीए टॉपर ट्विंकल गर्ग को अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी गोल्ड मेडल दिया गया। रायत बेहरा कॉलेज पानीपत की छात्रा ट्विंकल को यह मेडल राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने दिया। 
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ट्विंकल को दस हजार रुपये का चेक देकर भी सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह के मंच से अमर उजाला की ओर से टॉपर का सम्मान किए जाने की सराहना की गई। समारोह में शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन, सांसद रमेश कौशिक भी मौजूद रहे।   
विज्ञापन


पानीपत में रहने वाली ट्विंकल गर्ग ने 8.23 सीजीपीए के साथ दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी से एमबीए टॉप किया है। ट्विंकल ने कहा कि जब उसे पता चला कि अमर उजाला की ओर से भी उसका सम्मान किया जाएगा तो उसे काफी खुशी हुई थी। क्योंकि शिक्षा में बेहतर करने पर जब सम्मान किया जाता है तो वह सबसे अहम पल होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस तरह से अमर उजाला विद्यार्थियों का सम्मान करता है, उससे उनको प्रोत्साहन मिलता है और वह आगे ज्यादा बेहतर करने का प्रयास करते हैं। ट्विंकल ने अमर उजाला की खबरों को लेकर भी काफी प्रशंसा की। 

वहीं यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा कि अमर उजाला की ओर से जिस तरह टॉपर का हर साल सम्मान किया जाता है, वह काफी अच्छा है। क्योंकि इससे विद्यार्थी काफी प्रोत्साहित होते हैं और अमर उजाला की ओर से काफी यूनिवर्सिटी के साथ यह करार है। 

वीसी ने कहा कि अमर उजाला बेहतर खबरों के साथ ही इस तरह के समाज हित के कार्य भी करता है जो एक नई राह देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed