फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   left new york to bring solar power in rajasthan

गांव की बेटी का कमाल, सोलर पावर लेकर न्यूयॉर्क से पहुंची राजस्थान

Tue, 17 May 2016 05:05 PM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल /अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 May 2016 05:05 PM IST
विज्ञापन
left new york to bring solar power in rajasthan
अजीयथा शाह - फोटो : topyaps.com
अमेरिका की कॉरपोरेट वकील अजीयथा शाह न्यूयॉर्क का ऐशोआराम छोड़ राजस्थान अपने गांव लौट आई है। 29 वर्षीय अजीयथा ने राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में कम लागत पर बिजली पहुंचाने की मुहीम 'फ्रंटियर मार्केट' शुरू की है। अजीयथा का कहना है कि सरकार गांव में बिजली पहुंचाने की कोशिश में लगी हैं लेकिन उसका उद्देश्य बिजली न रहने पर किसी और तरीके से बिजली की भरपाई करना है। इस बात को ध्यान में रखकर अजीयथा ने सोलर पावर से चलने वाली चीजों को गांव में पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

left new york to bring solar power in rajasthan
बिना बिजली के काम करती महिला - फोटो : topyaps.com
2008 में राजस्थान घुमने गई अजीयथा ने देखा था कि वहां के कई गांव में बिजली नहीं है। कुछ गांव में तो बिजली का पहुंचना बहुत कठिन है। लोग मिट्टी के तेल के दीये जलाकर काम करते हैं। बच्चे भी उसी रोशनी में पढ़ाई करते हैं। अजीयथा ने उसी दिन फैसला कर लिया था की वो इन लोगों के लिए कुछ न कुछ जरूर करेगी। अजीयथा  अपने इस फैसले पर कायम रही और आज वह इसके लिए अमेरिका छोड़ गांव में आकर बस गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

left new york to bring solar power in rajasthan
सोलर प्रोडक्ट इस्तेमाल करती महिला - फोटो : topyaps.com
अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क में रह रही अजीयथा शाह ने अपना सामान पैक किया और पहुंच गई राजस्थान अपने गांव। हालांकि उसके माता-पिता को काफी आश्चर्य हुआ कि अपनी न्यूयॉर्क की कॉरपोरेट वकील की नौकरी छोड़कर वो राजस्थान अपने गांव क्यों चली गई। अजीयथा का परिवार कई वर्षों पहले राजस्थान छोड़ अमेरिका आकर बस गया था। वो अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क के स्कार्सडेल में रहती थी। उसने युनिवर्सिटी ऑफ टफ्ट्स से ग्रेजुएशन किया है। 
विज्ञापन

left new york to bring solar power in rajasthan
सोलर प्रोडेक्ट आउलेट - फोटो : topyaps.com
अजीयथा ने बताया कि आज भी गांव के लोगों को सोलर पावर के बारे में जानकारी नहीं है। साथ ही गांव वालों को इस पर विश्वास भी नहीं है। उन्हें इसके बारे में जागरूक करना भी जरूरी है। इस दिशा मे अजीयथा ने वहां के लोकल उद्यमियों को साथ लेकर एक अनोखा सोलर पावर डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल तैयार किया है। इस मॉडल की मदद से एक ब्रिक और मॉर्टर सिस्टम तैयार किया है जो गांव वालों को सोलर पावर के बारे में शिक्षित करती है।

अजीयथा अब तक 85000 से अधिक सोलर उत्पादों की बिक्री कर चुकी है और 225 रिटेल आउटलेट बना चुकी है। आज के समय में अजीयथा का नाम सोलर पावर उत्पादों का निर्माण करे वाली सूची में देश की एक नामी बिजनेस मैन के रूप में आता है।

स्टोरी सोर्स- टॉपएप्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed