फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   Who is Kalpana Kalahasti Played important role as Associate Director in Chandrayaan 3 Moon Mission

Chandrayaan 3: जानिए कौन हैं चंद्रयान -3 परियोजना की एसोसिएट डायरेक्टर कल्पना कालाहस्ती, पढ़िए इनकी कहानी

Wed, 23 Aug 2023 08:41 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 23 Aug 2023 08:41 PM IST
सार

Kalpana kalahasti ISRO:  इसरो ने चंद्रयान 3 की सुरक्षित तरीके से चांद पर लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया है। इस पूरे मिशन में कई वैज्ञानिकों ने दिन-रात एक कर दी थी। इनमें इसरो में कार्यरत चंद्रयान -3 परियोजना की एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहीं कल्पना कालाहस्ती का नाम भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
 

विज्ञापन
Who is Kalpana Kalahasti Played important role as Associate Director in Chandrayaan 3 Moon Mission
Kalpana Kalahasti - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Chandrayaan 3: इसरो ने मिशन चंद्रयान 3 की सुरक्षित तरीके से चांद पर लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया है। इस पूरे मिशन को सफल बनाने में कई वैज्ञानिकों ने दिन-रात एक कर दी थी। इनमें इसरो में कार्यरत चंद्रयान -3 परियोजना की एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहीं कल्पना कालाहस्ती का नाम भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

विज्ञापन

 

कल्पना कालाहस्ती चित्तूर जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने चेन्नई में बीटेक ईसीई की पढ़ाई की। उनके पिता मद्रास उच्च न्यायालय के कर्मचारी थे। मां गृहिणी थीं। कल्पना बचपन से ही इसरो में नौकरी करने की ख्वाहिश रखती थीं और उन्होंने अपना लक्ष्य भी हासिल कर लिया। बी.टेक पूरा करने के बाद वह 2000 में एक वैज्ञानिक के रूप में इसरो में शामिल हुईं। सबसे पहले श्रीहरिकोटा में पांच साल तक काम किया। 2005 में, उन्हें बैंगलोर के एक उपग्रह केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया जहां उन्होंने काम किया। उन्होंने पाच उपग्रहों के डिजाइन में भी भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह चंद्रयान -2 परियोजना में भी शामिल रही हैं, जिसे 2019 में श्रीहरिकोटा रॉकेट सेंटर से लॉन्च किया गया था। वर्तमान में, वह चंद्रयान -3 परियोजना की एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में काम कर रही हैं।


 
विज्ञापन

चंद्रयान 3 मिशन के सफलता पूर्वक चांद पर लैंड करने के बाद एसोसिएट प्रोजेक्ट डायरेक्टर कल्पना ने बताया कि "यह मेरे और मेरी टीम के लिए सबसे यादगार पल है। हम पिछले कई सालों से यही प्रयास कर रहे थे। हमने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed