फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   JEE Main Topper 2023 Malay Kedia AIR 4 rank Success Story Success Tips Strategy

JEE Main Topper 2023: जेईई मेन परीक्षा में वीकली टेस्ट से मिली मदद, फिजिक्स में रिसर्च करने का लक्ष्य

Sun, 30 Apr 2023 01:37 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 30 Apr 2023 01:37 PM IST
सार

JEE Main 2023: गाजियाबाद निवासी मलय केड़िया को जेईई मेन 2023 परीक्षा में 300 में से 300 अंक मिले हैं। उन्होंने ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल की है। मलय पिछले एक साल से राजस्थान के एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट रेगुलर क्लासरूम छात्र रहे हैं।

विज्ञापन
JEE Main Topper 2023 Malay Kedia AIR 4 rank Success Story Success Tips Strategy
JEE Main Topper 2023 Malay Kedia - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

JEE Main 2023 Topper Malay Kedia: जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। गाजियाबाद के रहने वाले मलय केड़िया को जेईई मेन 2023 परीक्षा में 300 में से 300 अंक मिले हैं। उन्होंने ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल की है। मलय पिछले एक साल से राजस्थान के एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट में रेगुलर क्लासरूम छात्र रहे हैं।

विज्ञापन

मलय केड़िया ने इससे पूर्व जेईई मेन जनवरी सेशन की परीक्षा में भी 99.99 प्रतिशत स्कोर किया था। इसके अलावा 10वीं कक्षा 99 प्रतिशत अंकों से पास की थी। मलय एनटीएसई स्कॉलर होने के साथ ही केवीपीवाय एसए स्ट्रीम में ऑल इंडिया छठीं रैंक  प्राप्त कर चुके हैं। जबकि एस्ट्रोनॉमी ओलंपियाड में उन्हें सिल्वर मेडल मिल चुका है। मलय केमेस्ट्री ओलंपियाड 2023 में ओसीएससी के लिए चयनित हो चुके हैं। हाल ही में मलय का चयन हैरी मेसल इंटरनेशनल स्कूल की ओर से आस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में आयोजित होने जा रहे इंटरनेशनल साइंस स्कूल के लिए भी हुआ है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

मलय ने बताया कि जेईई मेन में सक्सेस के लिए मैंने टीचर्स के अनुसार ही तैयारी की। फिजिक्स और मैथ्स में थ्योरी क्लीयर करने के साथ ही प्रैक्टिस पर ज्यादा जोर दिया। जबकि केमेस्ट्री में एनसीईआरटी सिलेबस पर पूरा फोकस करते हुए तैयारी की। सवालों की प्रैटिक्स बार-बार करता था। इससे कॉन्फिडेंस मजबूत हुआ। जेईई मेन में एनसीईआरटी सिलेबस के अलावा अन्य किसी रेफरेंस बुक या मैटेरियल की जरूरत नहीं होती। संस्थान की ओर से मिलने वाले मॉड्यूल्स व स्टडी मैटेरियल परफेक्ट होते हैं।

विज्ञापन

मलय ने बताया कि मेरी सफलता में माता-पिता के साथ मेरे शिक्षकों मेंटोर्स का पूरा सहयोग है। ये समय-समय पर मुझे मोटिवेट करते रहते थे। जेईई की तैयारी करने का निर्णय मेरे लिए अच्छा था। वीकली टेस्ट से परफॉर्मेन्स में सुधार आता गया और नियमित डाउट सॉल्विंग होने से टॉपिक्स पर पकड़ मजबूत होती चली गई। फिलहाल जेईई एडवांस पर फोकस है। आईआईटी मुम्बई की सीएस ब्रांच से बीटेक करने के बाद फिजिक्स में रिसर्च करना चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed