फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   jaya kishori from rajasthan churu katha lord krishna and meera

प्रवचन सुनाने के साथ कॉलेज जाती हैं ये साध्वी, 21 साल की उम्र में लाखों फॉलोवर्स

Sat, 13 Jan 2018 08:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Jan 2018 08:00 AM IST
विज्ञापन
jaya kishori from rajasthan churu katha lord krishna and meera
जया किशोरी

राजस्थान के चुरू जिले की रहने वाली 21 साल की जया किशोरी जब बोलती हैं तो उन्हें सुनने के लिए लाखों लोग दूर-दूर से आते हैं। जया किशोरी ने केवल 21 साल की उम्र में अपनी कथाओं और कीर्तन से अपनी लम्बी फॉलोअर लाइन बना ली है। जया किशोरी ने इतनी कम उम्र में जया से साध्वी जया किशोरी बन चुकी हैं। 

विज्ञापन


जया किशोरी का जन्म कोलकाता में एक गौड़ ब्राह्मण परिवार में हुआ। उन्होंने कोलकाता के महादेवी बिरला सेकेंडरी हाईस्कूल से 12वीं पास की। जया किशोरी 5 साल की उम्र से कथा-वाचन कर रही हैं। 10 साल की छोटी उम्र में जया ने सुन्दरकाण्ड गाकर लाखों भक्तों के मन में अपनी जगह बनाई थी।

विज्ञापन

jaya kishori from rajasthan churu katha lord krishna and meera
जया किशोरी

जया किशोरी को बचपन में राधा कहकर बुलाया जाता था। भक्तों ने उन्हें किशोरी नाम दे दिया। वह जब से कार्यक्रम करने लगीं तो सभी साध्वी जया किशोरी कहने लगे। जया किशोरी के दादाजी और दादीजी के साथ रहने और भक्ति का माहौल होने से बचपन में ही भगवान कृष्ण के लिए उनके मन में प्रेम जागृत हो गया। जया किशोरी 'नानी बाई का मायरा, नरसी का भात' कार्यक्रम करती हैं।

जया किशोरी 5 साल की उम्र में ही ठाकुर जी के आगे भजन गाने लगी थीं। बताया जाता है कि गायक कुमार विशु गाना चल रहा था, "कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं...।" जिसे सुनकर जया भी गुनगुनाने और नाचने लगीं। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed