{"_id":"641176c35b386a9114004ff7","slug":"ips-officer-dr-jyoti-yadav-will-marry-with-punjab-education-minister-harjot-bains-2023-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPS Jyoti Yadav: इंजीनियरिंग के बाद बनी थीं आईपीएस अधिकारी, अब मंत्री के साथ शादी, पढ़ें कहानी","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
IPS Jyoti Yadav: इंजीनियरिंग के बाद बनी थीं आईपीएस अधिकारी, अब मंत्री के साथ शादी, पढ़ें कहानी
Wed, 15 Mar 2023 01:31 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Wed, 15 Mar 2023 01:31 PM IST
सार
IPS officer Dr Jyoti Yadav: पंजाब के मानसा जिले की एसपी ज्योति यादव की इन दिनों चर्चा है। ज्योति यादव 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वह पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के साथ विवाह के बंधन में बंधने जा रही हैं।
विज्ञापन
IPS officer Dr Jyoti Yadav
- फोटो : social media
विस्तार
IPS officer Dr Jyoti Yadav: पंजाब के मानसा जिले की एसपी ज्योति यादव इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल वह पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के साथ विवाह के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनका विवाह श्री आनंदपुर साहिब में होगा। ज्योति यादव 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और उनका परिवार गुरुग्राम में रहता है। आईपीएस ज्योति यादव इसके पहले लुधियाना में ADCP के पद पर रह चुकी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
इस घटना से चर्चा में आई थीं
पंजाब कैडर की आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव पिछले साल उस समय चर्चा में आई थी जब उनकी लुधियाना दक्षिण की आप विधायक राजिंदरपाल कौर छीना के साथ सार्वजनिक बहस हो गई थी। छीना ने यादव पर उन्हें बताए बिना उनके विधानसभा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाने का आरोप लगाया था। ज्योति यादव उस समय लुधियाना में सहायक पुलिस आयुक्त नियुक्त थी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक्टिव
आईपीएस ज्योति यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 70,000 से अधिक फॉलोअर हैं। वहीं ट्विटर पर भी उनके 10,000 से अधिक फॉलोअर हैं। सोशल मीडिया पर ज्योति यादव अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हाथ में रिंग पहनी फोटो भी शेयर की थी।
वहीं पेशे से वकील 32 साल के हरजोत बैंस श्री आनंदपुर साहिब के गंभीरपुर गांव के हैं। बैंस आप पंजाब की युवा शाखा का नेतृत्व कर चुके हैं। 2014 में चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय से बीए एलएलबी (ऑनर्स) की। 2018 में बैंस ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून में प्रमाण पत्र भी लिया। उन्होंने 2017 में लुधियाना के साहनेवाल निर्वाचन क्षेत्र से अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन अकाली दल के शरणजीत सिंह ढिल्लों से हार गए थे। विधानसभा चुनाव 2022 में बैंस ने आनंदपुर साहिब से तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह को 45,000 से अधिक मतों से हराकर चुनाव जीता था। बता दें कि पहले बैंस को मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंत्रिमंडल में जेल और खनन मंत्री के रूप में शामिल किया गया था। लेकिन बाद में उन्हें स्कूली शिक्षा के साथ उच्च शिक्षा का विभाग दे दिया गया।
कमेंट
कमेंट X