फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   inspiring success story of samuel walton the owner of wall mart

घरों में पहुंचाता था अखबार और दूध, बन गया दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी का मालिक

Fri, 03 Mar 2017 12:49 PM IST
amarujala.com { presented by : शिवेंदु शेखर}
amarujala.com { presented by : शिवेंदु शेखर} Updated Fri, 03 Mar 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
inspiring success story of samuel walton the owner of wall mart
सैम

इंसान अपनी मेहनत से क्या-क्या कर सकता है इसका एक नायाब उदाहरण हैं, सैम वॉल्टन। सैम वॉल्टन का जन्म अमेरिका के ओक्लाहोमा सिटी में हुआ था। पिता थॉमस वॉल्टन का एक डेयरी फार्म था।

विज्ञापन


सैम वहीं अपने पिता के फार्म में गाय का दूध निकालते और ग्राहकों के घर तक छोड़ने जाते थे। इसके बाद सैमुअल सुबह-सुबह लोगों के घरों में कोलंबिया डेली नाम का न्यूजपेपर पहुंचाते थे।
विज्ञापन


लेकिन इन सबसे इतनी आमदनी नहीं हो पाती थी कि पूरे परिवार का खर्च चलाया जा सके। इसके बाद सैम के पिता ने अपने भाई के फाइनेंस कंपनी में नौकरी कर शुरू कर दी। इस बीच उनका परिवार कोलंबिया शिफ्ट हो गया। बाजार में मंदी का दौर चल रहा था तो सैम को भी अपना घर चलाने के लिए कुछ न कुछ छोटा मोटा काम करना होता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

सैम बने मोस्ट वर्सटाइल ब्वॉय

inspiring success story of samuel walton the owner of wall mart
सैम

कोलंबिया के डेविड एच. हिकमैन हाई स्कूल से ग्रेजुएट होने के बाद सैम एक मैगजीन सब्सक्रिप्शन को बेचने का काम करने लगे लेकिन ये सब वक्त की मजबूरी सैम से करवा रही थी। ये वही साल था जब सैम को 'मोस्ट वर्सटाइल ब्वॉय' के लिए वोट किया गया था। 

हाई स्कूल के बाद वॉल्टन ने कॉलेज जाने की सोची ताकि इसके बाद कोई अच्छी नौकरी मिल सके और परिवार को सपोर्ट किया जा सके। कॉलेज में ग्रेजुएशन के दौरान भी सैम ने कई ऐसे काम किए जो आम तौर पर कोई नहीं कर सकता जैसे किसी के लिए टेबल बुक करके इंतजार करना, जब तक कि वो आ ना जाए। इसके बदले सैम को खाना मिल जाता था। 

इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएट होने के बाद सैम ने एक ट्रेनी के तौर पर एक कंपनी में जॉब करना शुरू किया लेकिन साल 1942 में सैम ने इस जॉब से रिजाइन दे दिया और द्वितीय विश्व युद्ध के वक्त मिलिट्री जॉइन कर ली। यहां कुछ ही सालों में सैम कैप्टन की पोजीशन तक पहुंच गए। 

और जब इतिहास लिखा गया

inspiring success story of samuel walton the owner of wall mart
वॉलमार्ट

लेकिन साल 1945 में सैम ने मिलिट्री भी छोड़ दी तब सैम की उम्र सिर्फ 26 साल थी। इसके बाद सैम ने कर्ज लेकर एक वैरायटी स्टोर खरीदा। सैम ने पूरी मेहनत करनी शुरू की। स्दूटोर से मिले लाभ से उसने दूसरा वैरायटी स्टोर भी खरीद लिया।  

तीन साल के अंदर सैम के स्टोर का टर्न ओवर 225,000 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। आपको बता दें कि ये वही दौर था जब दुनिया वर्ल्ड वॉर के दर्द से उबर रही थी लेकिन अभी तक सैम का बिजनेस आईडिया सिर्फ पैसे कमाने तक ही सीमित था लेकिन अब उन्हें कुछ बड़ा करना था। 

2 जुलाई 1962, ये वो तारीख है जब पहले वॉल मार्ट स्टोर की शुरुआत हुई। पहला स्टोर अमेरिका के अर्कांसास में खुला था। इसके बाद जो हुआ वो सब इतिहास है। 

फोर्ब्स ने 1982 से 1988 के बीच सैम वाल्टन को अमेरिका के सबसे अमीर लोगों की श्रेणी में रखा था। 

अप्रैल 1992 में सैम वॉल्टन का निधन हुआ था। उनकी मौत के वक्त तक वॉल मार्ट के दुनियाभर में तकरीबन 2000 स्टोर थे जिसमें करीब 380, 000 लोग नौकरी कर रहे थे। इस लिहाज से वॉल मार्ट दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed