फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   Indian woman quit her Microsoft job to serve Indian food

माइक्रोसॉफ्ट छोड़ देसी गर्ल्स ने अमेरिका में लगाया देसी चटखारों का तड़का

Sun, 01 May 2016 12:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 01 May 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
Indian woman quit her Microsoft job to serve Indian food
अमेरिका में देसी गर्ल्स के देसी तड़के की धूम - फोटो : www.seattletimes.com

सपनों को पूरा करने की चाह आपको किस हद तक जुनूनी बना देती है, इसका अंदाजा आप इन दो देसी गर्ल्स की कहानी से लगा सकते हैं। दोनों हैं भारत की बेटियां लेकिन वर्षों से अपनी अक्लमंदी का लोहा अमेरिका में मनवा रही हैं। 

विज्ञापन


एक ने पढ़ाई के बाद दुनिया की अव्वल सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी की तो एक ने बोस्टन यूनिवर्सिटी में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर काम किया। अपने काम से दोनों ने अमेरिका में सफलता के झंडे गाड़े। 
विज्ञापन


लेकिन सफलता की कहानी को शायद एक और दिलचस्प मोड़ का इंतजार था। इसलिए दोनों ने एशो-आराम की नौकरी को अलविदा कहने में झिझक नहीं की और एक नए लक्ष्य को साधा। भारत की देसी रेसिपीज और मसालों की फेहरिस्त तैयार की। एक वैन खरीदी और देसी चटखारों से अमेरिकियों की दिल और जुबां पर राज करने लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दो देसी गर्ल्स शमा जोशी और सीमा पाई की सफलता की कहानी है। इनकी कहानी न सिर्फ लड़कियों को प्रेरित करेगी, बल्कि उन लोगों को भी एक हिम्मती राह दिखाएगी जो नौकरी और अपने मन के काम के बीच की कश्मकश में फंसे रहते हैं। जो ये तय नहीं कर पाते कि उन्हें जीवन में क्या करना है और सफलता के मायने उनके लिए क्या हैं? आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी सक्सेस स्टोरी।

माइक्रोसॉफ्ट इम्प्लॉयी काठी रोल बेचती दिखी तो लोग हैरान रह गए

Indian woman quit her Microsoft job to serve Indian food
चला काठी रोल, कढ़ी-चावल का जादू - फोटो : www.seattletimes.com

माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस में काम करने वाली शमा जोशी जब एक दिन अचानक एक फूड ट्रक में काठी रोल बनाकर बेचती दिखीं तो उन लोगों की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा जो उनके साथ ही लक्जरी जॉब कर रहे थे। लोगों को यकीन नहीं हो पा रहा था। वो आते, शमा को देखते। कुछ मजाक करते कि ये तुम ही हो? कुछ मुस्कुराकर रह जाते तो कुछ कहते कि वन रोल प्लीज। 

शमा ने सियाटल के रेडमंड स्थित इलाके में उसी माइक्रोसॉफ्ट कैंपस में अपना फूड ट्रक 'रोल ओके प्लीज' लगा दिया, जहां वो 14 वर्षों तक बतौर सॉफ्टवेयर डेवलपर काम करती रही थीं। शमां के इस नए काम में उनकी पुरानी कॉलेज फ्रेंड सीमा पाई भी साथ आ गईं। सीमा पाई अमेरिका में ही बोस्टन यूनिवर्सिटी में मार्केटिंग स्ट्रीम में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर जॉब कर रही थीं। 

शमा बताती हैं कि वो और सीमा जब कभी दोस्तों को दावत पर बुलातीं तो मजाक-मजाक में कहतीं कि वो एक दिन स्ट्रीट फूड स्टेंड खोलेंगी। तब पता नहीं था कि मजाक में कही वो बात सच साबित होगी।

दो सहेलियों के हाथ का जादू चल निकला

Indian woman quit her Microsoft job to serve Indian food
लोगों को खूब भा रहे हैं भारतीय चटखारे - फोटो : www.seattletimes.com

शमा कहती हैं कि उन्होंने कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की। सबसे बड़े सॉफ्टवेयर वर्ल्ड में काम किया। लेकिन कई वर्षों तक काम करने के बाद उनका नौकरी के प्रति लगाव कम होने लगा। वो कहती हैं कि नौकरी के लिए वो जुनून खत्म हो गया जिसका वह लुत्फ लेती हैं। इसलिए हॉबी को करियर बनाने का फैसला किया। 

शमा चूंकि मूल रूप से भारत की हैं इसलिए रगों में भी भारतीय व्यंजनों की एनर्जी दौड़ती है। फैसला कर लिया कि चटपटे काठी रोल, कड़ी-चावल, राजमा चावल का स्वाद अमेरिकियों को चखाएंगी। 

इधर शमां ने फैसला किया उधर सीमा भी तैयार हो गईं। सीमा ने भी नौकरी को बाय-बाय कह दिया। सीमा कहती हैं कि इस काम में हर दिन नया रोमांच और नई कहानी है।

'हॉबी को करियर बनाना काफी रिस्की था'

Indian woman quit her Microsoft job to serve Indian food
'रोल ओके प्लीज' ट्रक - फोटो : www.seattletimes.com

शमा जोशी के पिता भारतीय सेना में थे। पिता का तबादला होता तो परिवार भी उनके साथ एक से दूसरी जगह जाता। इस दौरान शमां ने भारत में जगह-जगह कई प्रकार के लजीज व्यंजनों का लुत्फ लिया। 

सीमा पाई मुंबई से हैं। इसलिए मायानगरी में ही देशभर के चटखारों का लुत्फ लेती रहीं। 

सीमा कहती हैं कि अमेरिकी रेस्टोरेंट में भारतीय व्यंजनों में ज्यादातर साग पनीर, बिरयानी उपलब्ध रहती है। इसलिए उन्होंने ठान लिया कि वो भारत की विविधता के विविध चटखारे अमेरिका में परोसेंगी। देसी चटखारे यहां लोगों को खूब भा रहे हैं। वो इन्हें चाव से खाते हैं। 

शमा कहती हैं कि ये वाकई में दिलचस्प है कि सियाटल के लोगों के ये देसी व्यंजन खूब पसंद आ रहे हैं। शमा के मुताबिक शुरू में छोटी-मोटी मुश्किलें आईं। ये फैसला काफी रिस्की था। हमें हेल्थ डिपार्टमेंट के नियम सीखने पड़े। मेन्यू बना लिया तो फिर ट्रक को तैयार करने की भी एक चुनौती थी। लेकिन नौकरी के दिनों की कई समझदारियां यहां काम आईं। हौसला बरकरार रखा। दोस्तों और करीबियों का साथ मिला और कारवां बढ़ता गया। 

आज अमेरिका ही नहीं दुनिया भर में शमां और सीमा के 'रोल ओके प्लीज' के चर्चे हैं। आपको कैसी लगी दो देसी गर्ल्स की ये सक्सेस स्टोरी कमेंट बॉक्स में कमेंट लिखना न भूलें। आपको पसंद आई तो दोस्तों को भी शेयर करें।

स्टोरी सोर्स-www.seattletimes.com

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed