JEE Advanced 2023: गुवाहाटी जोन से आईआईटी जेईई एडवांस्ड में टॉपर बनीं अक्षरा,इंजीनियरिंग में बेहतर करना लक्ष्य
JEE Advanced 2023: पूरे परिवार के साथ दरभंगा में रहकर पढ़ाई कर अक्षरा ने आईआईटी जेईई एडवांस्ड में गुवाहाटी जोन से लड़कियों में टॉपर बनी हैं। रिजल्ट सुनते ही अक्षरा का पूरे परिवार खुशी से झूम उठा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT JEE Advanced Topper: बिहार के दरभंगा में पूरे परिवार के साथ रहकर पढ़ाई कर अक्षरा आईआईटी जेईई एडवांस्ड में गुवाहाटी जोन से लड़कियों में टॉपर बनी हैं। रिजल्ट सुनते ही अक्षरा का पूरे परिवार खुशी से झूम उठा। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। वहीं आसपास के लोग भी अक्षरा की इस कामयाबी पर खुशी जता रहे हैं।
दरअसल, अक्षरा सीतामढ़ी जिला के आवापुर की मूल निवासी हैं। अक्षरा के पिता रमेश शाह वर्तमान में दरभंगा शहर के राजकुमारगंज में रहते हैं। जो दरभंगा जिला के मध्य विद्यालय गौसा घाट में प्रधानाध्यापक हैं और माता विजेता देवी गृहिणी हैं। अक्षरा दो बहन एवं एक भाई हैं। छोटी बहन इस वर्ष मैट्रिक की है, जबकि भाई नौंवी कक्षा में पढ़ रहा है। अक्षरा ने 12वीं की परीक्षा में भी जिले में टॉप किया था।
वहीं सफलता मिलने के बाद मां श्यामा मंदिर पहुंची अक्षरा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह मेरे दो साल की मेहनत का फल है। रिजल्ट सुनकर मैं और मेरे परिवार के लोग काफी खुश हैं। यह दौड़ मेरे लिए काफी कठिन थी। इसमें रोज सुबह उठकर मुझे अपने उपर विश्वास रख कर सुबह से रात तक पढ़ना पड़ता था और बीच-बीच में ब्रेक लेकर फ्रेश भी होना पड़ता था। ताकि दिमाग शांत रहें। हर दिन मेरा यह मकसद रहता था कि जितना मैं मेहनत कर संकू, उतना मैं मेहनत करूं, ताकि मैं जब रात में सोने जाऊं ,तब यह लगे की मैंने पूरी पढ़ाई किया है।
कमेंट
कमेंट X