{"_id":"636b6eecd8146340d9635a88","slug":"harika-secures-mbbs-seat-by-learning-through-youtube-videos-mlc-kavitha-extends-financial-support-to-her","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MBBS Success Story: बचपन में ही पिता की मौत, मां बीड़ी कारखाने में मजदूर YOUTUBE से पढ़कर पास किया एमबीबीएस","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
MBBS Success Story: बचपन में ही पिता की मौत, मां बीड़ी कारखाने में मजदूर YOUTUBE से पढ़कर पास किया एमबीबीएस
Wed, 09 Nov 2022 02:42 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Wed, 09 Nov 2022 02:42 PM IST
सार
हैदराबाद की हरिका ने बिना किसी कोचिंग के ही एमबीबीएस की परीक्षा पास की है। इसके लिए उन्होंने सिर्फ यूट्यूब वीडियो की मदद ली।
विज्ञापन
MBBS HARIKA
- फोटो : TWITTER
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर हौसले बुलंद हों और मजबूत आत्मविश्वास हो तो हर इंसान अपने सपनों को पूरा कर लेता है। दुनिया की सारी तकलीफों को पीछे छोड़ते हुए सफलताओं के डगर में आगे बढ़ता रहता है। इस बात को सच साबित किया है निजामाबाद जिले के नंदावारा की रहने वाली हरिका ने, जिन्होंने यूट्यूब वीडियो की मदद से एमबीबीएस की परीक्षा पास की है। उनकी मां बीड़ी कारखाने में मजदूर हैं। हरिका ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर सिर्फ डॉक्टर बनने का सपना ही नहीं देखा, बल्कि उसे पूरा भी किया है।
विज्ञापन
टीआरएस एमएलसी ने की मुलाकात
टीआरएस एमएलसी और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता कलवाकुंतला हरिका और उनकी मां से मिलने पहुंची। उन्होंने ट्ववीट करते हुए लिखा कि 'सपने देखने की हिम्मत करें और तब तक काम करना बंद न करें जब तक आप उन्हें हासिल नहीं कर लेते। यह हरिका की कहानी है, जिसने यूट्यूब वीडियो के माध्यम से एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण की और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मैं उनसे और उनकी मां से मिली और उनकी फीस की पहली किस्त सौंपकर उनके सपनों को अपना समर्थन दिया। एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि निजामाबाद की एक अकेली मां की बेटी, जो एक बीड़ी कारखाने में काम करती हैं, हरिका हर उस व्यक्ति के लिए एक प्रेरणा हैं जो अपने सपनों को जीने का विकल्प चुनता है। हरिका और उनकी मां से मिलना और उनकी अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनना वास्तव में एक आशीर्वाद है। एमएलसी कविता ने हरिका से मुलाकात की फोटोज भी शेयर की हैं।

बचपन में ही पिता की हो चुकी थी मौत
हरिका जब छोटी थीं तभी उनके पिता शिवकुमार की मौत हो चुकी थी। उनकी मां अनुराधा अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए बीड़ी कारखाने में काम करकती हैं। इंटरमीडिएट में अच्छे अंक हासिल करने के बाद हरिका ने डॉक्टर बनने का लक्ष्य रखा था।

नीट परीक्षा में राज्य में 700वीं रैंक
हरिका को इस साल की NEETपरीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 40,000 रैंक मिली, जबकि राज्य स्तर पर उनकी रैंक 700 थी। हालांकि उन्हें सीट मिल गई है, लेकिन उनकी परेशानी अभी खत्म नहीं हुई है। हरिका ने जनता से एमबीबीएस के क्षेत्र में आगे बढ़ने में उनकी मदद करने की अपील की है।

कमेंट
कमेंट X