फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   gaji jalauddin runs two free schools

कभी चलाता था रिक्शा, आज है 2 स्कूलों का मालिक

Sat, 15 Apr 2017 10:08 AM IST
पूर्णिमा आचार्य
पूर्णिमा आचार्य Updated Sat, 15 Apr 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
gaji jalauddin runs two free schools
गाजी जलाउद्दीन

कहते हैं कि अगर हौसलें बुलंद हो तो कोई भी इंसान बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कर सफलता की ऊचाइंयों को छू ही लेता है। कुछ ऐसी ही कहानी है पश्चिम बंगाल के रहने वाले 'गाजी जलाउद्दीन' की। गाजी अपने क्लास के सबसे होनहार बच्चे थे लेकिन पैसों की कमी ने उन्हें कक्षा 2 तक भी पहुंचने नहीं दिया। छोटी सी उम्र में गाजी को खेल कूद से ज्यादा किताबों से प्यार था लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा था। 

विज्ञापन

13 वर्ष की उम्र में गाजी चलाते थे रिक्शा

gaji jalauddin runs two free schools
गाजी जलाउद्दीन

गाजी के पिता पश्चिम बंगाल के सुंदरवन इलाके के ठाकुरचाक गांव में एक किसान थे। उनकी इतनी भी आय नहीं होती थी कि हर रोज परिवार को भरपेट भोजन करा सकें। कई दिन तो गाजी का परिवार सिर्फ पानी पीकर सो जाता था। गाजी के पिता काम की तलाश में गांव छोड़कर कोलकाता शहर पहुंचें पर उन्हें कोई काम नहीं मिला। हालत ऐसी हो गई कि गाजी को छोटी सी उम्र में ही सड़क पर भीख मांगनी पड़ी।

13 वर्ष की उम्र में गाजी ने कोलकाता के इंटाली बाजार में रिक्शा चलाने का काम शुरू किया। पहले वो बाजार में सामान का ठेला खींचते थे। बाद में सवारी वाला रिक्शा भी चलाने लगे। 18 साल की उम्र में गाजी ने ड्राइविंग सीख ली और टैक्सी ड्राइवर बन गए लेकिन उनके दिमाग में यही बात चल रही थी कि गांव के दूसरे बच्चे भी उनकी तरह ही किस्मत के हारे न बन जाएं। 

आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की बात को ध्यान में रखते हुए गाजी ने 'सुंदरवन ड्राइविंग समिति' बनाई जो सुंदरवन के गांव के युवकों को ड्राइविंग सिखाती है ताकि वो अपनी जिंदगी बड़ी आसानी से काट सकें। गाजी ने बताया कि उन्होंने पहले अपनी क्लास में 10 युवकों को मुफ्त में ड्राइविंग सिखाई और उन्हें कहा कि जब वो ड्राइविंग से कमाना शुरू कर दें तो अपनी कमाई से 5 रुपये इस समिति को दान में दे दें।

सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अपने छात्रों से कहा कि वो गांव के दूसरे युवकों को भी ड्राइविंग सिखाएं। इस सरह से ड्राइविंग स्कूल की चेन चलने लगी। अब उस स्कूल में 300 युवक हैं जो टैक्सी चलाकर पैसे कमा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

1998 में बनाया अपना स्कूल

gaji jalauddin runs two free schools
गाजी जलाउद्दीन

गाजी यहीं नहीं रुके उन्होंने अपने 2 कमरे के छोटे से घर के एक कमरे में स्कूल खोल लिया। इस स्कूल में उन बच्चों को पढ़ाया जाने लगा जिनके माता पिता उन्हें पैसे की कमी के चलते शिक्षा नहीं दे सकते थे। पहले-पहले कोई भी गाजी के पास अपना बच्चा भेजने को तैयार नहीं था क्योंकि उनका कहना था कि पढ़ाकर क्या होगा जब कि पैसे की कमी के चलते उन्हें कभी अच्छी उच्च शिक्षा और नौकरी नहीं मिलेगी। लेकिन इसके बाद भी गाजी ने हार नहीं मानी और स्कूल बनाने का फैसला किया।

साल 1998 में गाजी ने इस्माइल इस्राफिल (गाजी के दोनों बेटों के नाम से) फ्री प्राइमरी स्कूल की स्थापना की। 2 शिक्षक और 22 छात्रों से इस स्कूल की शुरुआत हुई। इसके बाद ड्राइविंग से आने वाली डोनेशन के बल पर गाजी ने साल 2012 तक स्कूल के लिए एक पूरी बिल्डिंग खरीद ली। उस इमारत में 12 कक्षाएं, 2 शौचालय और एक मिड डे मील रूम मौजूद हैं। अब स्कूल में 21 शिक्षक और करीब 450 बच्चे पढ़ते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed