फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   five-year-old girl guiding her blind father to work with a stick

5 साल की बेटी और पिता का ये वीडियो देखकर भीग जाएंगी आपकी आंखें

Wed, 29 Jun 2016 10:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Jun 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
five-year-old girl guiding her blind father to work with a stick

आज के इस जमाने में जहां रिश्तों का कोई महत्व नहीं रह गया है, आदमी आदमी का दुश्मन बन गया है। इस छोटी सी बच्ची की समझ समाज के चेहरे पर करारा तमाचा है। इस लड़की का वीडियो देखकर अपने माता पिता के प्रति अपने दायित्वों के बारे में एक बार सोचिएगा जरुर। आपको ये अनुभव होगा कि उम्र में ये बच्ची भले आपसे छोटी हो मगर व्यवहार में ये आपसे कहीं बड़ी है। 

विज्ञापन


इसका वीडियो देखकर आप खुद को भावविभोर होने से नहीं रोक पाएंगे। इस 5 साल की लड़की को अगर हम कलयुग का श्रवण कुमार कहें तो गलत नहीं होगा। पांच साल की उम्र में इंसानियत की इतनी समझ होना कोई छोटी बात भी तो नहीं है। 
विज्ञापन


ये घटना फिलीपिंस की है, जहां एक पांच साल की बच्ची जेनी रोज अपने अंधे पिता को उनके काम करने की जगह तक रास्ता दिखाती है। उसके पिता नेल्सन पेप एक नारियल फार्म में काम करते हैं। ये बच्ची रोज अपने पिता की छड़ी पकड़कर उन्हें वहां तक पहुंचाती है। नेल्सन को 60 नारियल पेड़ों पर चढ़कर नारियल लाने के 1076 रुपये मिलते हैं। भले ही जेनी सिर्फ पांच साल की है। पर उसकी सोच बड़े-बड़े लोगों को पीछे छोड़ देती है। जेनी की सोच ही उसके पिता की असली ताकत है। जेनी का हर दिन अब अपने पिता को एक उम्मीद की राह दिखाने में मदद करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काम के दौरान भी ये अपने पिता का पूरा ध्यान रखती है

five-year-old girl guiding her blind father to work with a stick

इस बच्ची के वीडियो को रुबी केपनेस ने शूट किया है और इसे अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया है। इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन लोग देख चुके हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह ये बच्ची अपने पिता को उनके काम की जगह तक पहुंचाती है।

बच्ची छड़ी को गाइड की तरह इस्तेमाल करती है। इतना ही नहीं काम के दौरान भी ये अपने पिता का पूरा ध्यान रखती है। काम शुरु करने के पहले ही ये अपने पिता को पानी पिलाती है। 

इंटरनेट पर वायरल होने से इस बाप बेटी के वीडियो ने एबीएस-सीबीएन फाउंडेशन का ध्यान आकर्षित किया है और इस फाउंडेशन ने इनके घर जाकर इनकी स्थिति का पता लगाया। अब ये फाउंडेशन इन्हें सुरक्षित वातावरण में पुनर्स्थापित करने की तैयारी कर रहा है।

इस बच्ची की कहानी आपको कैसी लगी? आप अपने विचार कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं। आप चाहे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हैं।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed