{"_id":"57108efc4f1c1b33664a6ab9","slug":"ex-student-of-gla-university-selected-in-civil-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक सेवाओं में चुने गए GLA यूनीवर्सिटी के छात्र धर्मेंद्र और राहुल","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
प्रशासनिक सेवाओं में चुने गए GLA यूनीवर्सिटी के छात्र धर्मेंद्र और राहुल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
जीएलए के पूर्व छात्र धर्मेंद्र और राहुल
GLA यूनीवर्सिटी, मथुरा के पूर्व छात्रों ने एक बार फिर संस्थान का नाम रोशन किया है। UPPSC-2015 परीक्षा परिणाम में जीएलए के पूर्व छात्र कुमार धर्मेंद्र डिप्टी कलेक्टर और राहुल पांडे डीएसपी पद के लिए चयनित हुए हैं। GLA यूनीवर्सिटी ने इनकी उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए उऩके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
परीक्षा में चयनित हुए कुमार धर्मेंद्र साल 2013 में बीटेक के छात्र रहे थे और राहुल पांडे साल 2011 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र थे। इंजीनियरिंग पूरी होने के बाद राहुल कैंपस प्लेसमेंट में पहले दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग में चयनित हुए थे।
विज्ञापन
दोनों छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और GLA यूनीवर्सिटी को दिया है। उनका कहना है कि GLA यूनीवर्सिटी के बेहतर शैक्षिक वातावरण ने उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति और ज्यादा केंद्रित होने में मदद दी।
विज्ञापन
दोनों का कहना है कि मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नहीं है और सफलता के लिए कड़ी मेहनत और योजना बनाकर तैयारी करना बेहद ज़रूरी है। GLA यूनीवर्सिटी के कोषाध्यक्ष और सचिव नीरज अग्रवाल ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कमेंट
कमेंट X