फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   Dropout children in the absence of power given by the Salaam Baalak Trust, Solar Backpack

बिजली के अभाव में पढ़ाई छोड़ रहे बच्चों को सलाम बालक ट्रस्ट ने दिए सोलर बैग 

Fri, 30 Sep 2016 02:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Sep 2016 02:32 PM IST
विज्ञापन
 Dropout children in the absence of power given by the Salaam Baalak Trust, Solar Backpack
सलाम बालक ट्रस्ट

स्वंयसेवी संगठन सलाम बालक ट्रस्ट ने बच्चों को शिक्षा के प्रति आकर्षित करने के लिए 'चेल इंडिया' के साथ मिलकर एक नई पहल की है। इसके तहत बच्चों को सोलर लाइट बैग बांटे जा रहे हैं। इससे उन बच्चों में शिक्षा की अलख जगाने में काफी मदद मिल रही है, जो कि बिजली के अभाव में पढ़ाई से दूर जा रहे हैं। सौर ऊर्जा से चॉर्ज होने वाले ये सोलर लाइट बैग 6 से 7 घंटे तक बच्चों को रोशनी प्रदान करते है, जिससे बच्चों घर पर जाकर भी आराम से पढ़ाई कर सकते हैं। 

विज्ञापन


सलाम बालक ट्रस्ट के मुताबिक, यह कदम उन्हें इसलिए उठाना पड़ा, क्योंकि  उनके शिक्षा केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या में अप्रत्याशित रूप से कमी आ रही थी। कक्षाओं में छात्रों की संख्या कम होने के कारण सलाम बालक ट्रस्ट और चेल इडिया के कार्यकर्ताओं ने छात्रों के घर जाकर सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि बच्चें इलाके में बिजली न होने कारण के कारण रात में अपना होमवर्क नहीं कर पाते थे और  इसी कारण वह स्कूल में अनुपस्थित होने लगे थे। बच्चों की इस समस्या को सुलझाने के लिए 'सलाम बालक ट्रस्ट' और 'चेल इंडिया' ने एक मई पहल की। 'चेल इंडिया' ने सलाम बालक ट्रस्ट के सभी केंद्रों पर बच्चों को सोलर लाइट बैग बांटें।
विज्ञापन


इन सोलर साइट बैग से बच्चों में शिक्षा के प्रति लगाव बढ़ने लगा और सलाम बालक ट्रस्ट की कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति सामान्य हो गई । शिक्षा के क्षेत्र में इस सराहनीय पहल पर चेहल के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर सागर महाबलेश्वरकर ने कहा की चेल इंडिया इस दिवाली अपनी इस कोशिश को नए रूप आगे बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सलाम बालक ट्रस्ट की इस नई पहल का देखें वीडियो- 


                                                                                                                                                                                                  


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed