फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   college where student gives exam woithout examiners

एक स्कूल जहां बिना निरीक्षक एक्जाम देते हैं बच्चे

Fri, 12 Dec 2014 10:29 AM IST
हितेश सिंह/अमर उजाला
हितेश सिंह/अमर उजाला Updated Fri, 12 Dec 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
college where student gives exam woithout examiners
परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी लगें, कक्ष निरीक्षकों को बोर्ड परिचय पत्र दे, और न जाने क्या-क्या। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए महीनों से उपायों पर मंथन चल रहा है। वहीं आगरा के श्री रामकृष्ण इंटर कालेज ने इसका अनूठा हल खोज निकाला है। छात्र-छात्राओं को प्रेरणा और उन पर भरोसा वह फार्मूला है जिससे इन दिनों यहां कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा कराई जा रही है। अब तक परिणाम संतोषजनक रहा है।
विज्ञापन


दरअसल यह इस बात की नजीर भी है कि शिक्षक चाहें तो विद्यार्थियों को किस हद तक किसी भूमिका के लिए तैयार कर सकते हैं। हुआ यूं कि विद्यालय प्रशासन ने नकलमुक्त परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षण खत्म कर इसे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराने की सोची।
विज्ञापन


जब विद्यार्थियों से बात की गई तो उन्होंने जो कहा, वह इस विचार का उन्नत विस्तार था। वे बोले कि परीक्षा ऐसे कक्ष में कराई जाए जिसमें कैमरे न हों, उनका संकल्प है कि वे न खुद नकल करेंगे न किसी को करने देंगे। विद्यालय ने भरोसा करने का साहस दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर शुरू हुई तैयारी। कुछ संजीदा बच्चों को मोटिवेट किया गया। जो चंचल थे उनकी काउंसलिंग की गई। सोमवार को बिना निरीक्षक, बिना कैमरे वाले तीन कक्ष में परीक्षा कराई गई। जब बाकी छात्र-छात्राओं ने भी खुद को साबित करने का मौका मांगा तो सभी कक्ष में यही व्यवस्था लागू कर दी गई।


 मंगलवार और बुधवार को आठ कमरों में परीक्षा हुई। हाल यह है कि विद्यार्थी खुद ही क्रम से कापी-पर्चे उठाते और जमा करते हैं। ए, बी, सी कापी भी खुद लेते हैं। बुधवार को अमर उजाला की टीम विद्यालय पहुंची तो किसी भी कक्ष में निरीक्षक तो नहीं था लेकिन अनुशासन पूरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed