फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC 66th Result Topper Success Story Juhi Kumari with 307th Rank Rural Development Officer

Success Story: पिता बेचते हैं आलू-प्याज और बेटी बन गई आरडीओ, जूही ने टॉप की बीपीएससी परीक्षा

Fri, 05 Aug 2022 10:36 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 05 Aug 2022 10:36 PM IST
सार

Success Story BPSC 66th Result Topper: बिहार के सारण जिले के मढौरा खुर्द की निवासी जूही के परिवार में बीपीएससी का रिजल्ट खुशियों की सौगात लेकर आया। जूही ने 307वीं रैंक पाई है और वह अब आरडीओ यानी रूरल डेवलपमेंट ऑफिसर बन गई है

विज्ञापन
BPSC 66th Result Topper Success Story Juhi Kumari with 307th Rank Rural Development Officer
BPSC 66th Topper Juhi Kumari 307th Rank - फोटो : Social Media

विस्तार

BPSC 66th Result Topper Success Story: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से गुरुवार, 04 अगस्त, 2022 को बीपीएससी की 66वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था। इस परिणाम के बाद बिहार को कई टॉपर्स मिले, जिनमें बेटियां भी शामिल हैं। लेकिन इनमें से ही एक टॉपर जूही कुमारी के लिए यह उपलब्धि बेहद खास है और दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत भी। 

विज्ञापन

307वीं रैंक पा कर बनीं आरडीओ

बिहार के सारण जिले के मढौरा खुर्द की निवासी जूही के परिवार में बीपीएससी का रिजल्ट खुशियों की सौगात लेकर आया। जूही ने 307वीं रैंक पाई है और वह अब आरडीओ यानी रूरल डेवलपमेंट ऑफिसर बन गई है। इस रिजल्ट के जारी होने के बाद से ही परिवार में बधाइयां देने वालों का आवागमन जारी है। परिवार में जूही सबसे छोटी है। उससे बड़ी दो बहन और एक भाई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की सफलता पर गर्व 

जूही कुमारी के पिता आलू- प्याज बेचते हैं। आलू-प्याज बेचने से होने वाली आमदनी से ही अपनी सबसे छोटी बेटी की पढ़ाई का पूरा खर्च वहन  करने का प्रयास करते हैं। साथ ही हर कदम पर बेटी का सहारा बनकर उत्साह बढ़ाते रहे हैं। मीडिया से बातचीत जूही के पिता ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी की सफलता पर गर्व है। उन्होंने बताया कि जूही मढौरा में ही रह कर इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की। इसके बाद स्नातक की पढ़ाई छपरा से की। 

 

विज्ञापन

दो बार विफल रही जूही को तीसरे प्रयास में मिली सफलता

जूही ने बताया कि वह इससे पहले दो बार मेंस की परीक्षा में विफल रही थीं, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। इसके बाद अच्छे दिन आए। वह अपने तीसरे प्रयास में न केवल सफल रही बल्कि 307वीं रैंक भी पाई। जूही का चयन बिहार सरकार में रूरल डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर हुआ है। बीपीएसी ने रिजल्ट अधिसूचना में बताया था कि इस मौखिक परीक्षा / साक्षात्कार में कुल 1,768 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जबकि 70 अनुपस्थित रहे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed