Bihar Toppers: किसान की बेटी सौम्या-किराना व्यावसायी के बेटे रजनीश बने इंटर कॉमर्स टाॅपर, बढ़ाया बिहार का मान
Bihar Inter Result 2023: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। बिहार बोर्ड के कार्यालय में शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने रिजल्ट जारी किया। इसमें कॉमर्स में सौम्या शर्मा और रजनीश 475 अंक (95%) ने संयुक्आत रूप से बिहार में टॉप किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरंगाबाद। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा का परिणाम 21 मार्च 2023 को शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में जारी कर दिया गया। इस बार तीनों ही संकायों में लड़कियों ने ही बाजी मारी है। आज हम बात कर रहे हैं वाणिज्य संकाय के टॉपरों की। इनमें पहला नाम सौम्या शर्मा का है। वह औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड के पड़रियां गांव की निवासी हैं।
उनका औरंगाबाद शहर के श्रीकृष्ण नगर में ब्रम्हर्षि चौक के पास भी घर है। वह औरंगाबाद में ही रहकर पढ़ाई किया करती हैं। सौम्या के पिता अरविंद शर्मा किसान हैं, जबकि माता अनीता शर्मा हाउसवाइफ हैं। सौम्या शहर के ही सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय की छात्रा रही हैं। सौम्या का बचपन से ही सपना था कि वह अपनी मेहनत के बदौलत पढ़ाई कर अपने जिले व राज्य का नाम रोशन करें।
सौम्या का 2021 में सीबीएसई की मैट्रिक परीक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन रहा है। इस परीक्षा में उसने 85 फीसदी अंक लाया था। सौम्या कहती हैं कि पढ़ाई के लिए उनकी प्रेरक उसकी चाची मिंटू शर्मा हैं। चाची ही पढ़ाई के दौरान उसका हर तरह से ख्याल रखती रही हैं। वह कहती हैं कि मेरे दादा दिनेश शर्मा रिटायर्ड फौजी हैं और दादा के मार्गदर्शन और कॉलेज के उनके फैकल्टी अनिल सिंह द्वारा दी गई शिक्षा से ही आज वह सफलता के इस मुकाम पर पहुंची हैं। उसकी सफलता में पिता की खेती किसानी की कमाई की महक भी है। मां का प्यार दुलार, चाची की प्रेरणा और चाचा सुशील कुमार का स्नेह भी उसकी सफलता में शामिल है। सौम्या आगे की पढ़ाई कॉमर्स की ही करना चाहती हैं। फिलहाल वह सीयूइटी की मई में होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।
औरंगाबाद जिले के रजनीश कुमार ने कॉमर्स विषय में पूरे बिहार में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल कर अपने परिवार के साथ साथ जिले का नाम रोशन कर दिया है। कॉमर्स टॉपर रजनीश ने बिहार विद्यालय इंटरमीडिएट की परीक्षा में 475 अंक यानी 95% अंक लाकर पूरे बिहार में टॉप किया है। हालांकि कॉमर्स टॉप वन में औरंगाबाद की ही सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार को बराबर अंक मिलने से टॉप वन की लिस्ट में दोनों का नाम दर्ज किया गया है।
रजनीश कुमार औरंगाबाद जिला स्थित सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के कॉमर्स का स्टूडेंट है। रजनीश कुमार मूलरूप से औरंगाबाद जिले के मदनपुर गांव के निवासी हैं। उनके पिता शशि रंजन पाठक एक बिजनेसमैन हैं और मां अनीता देवी गृहणी हैं, बिहार में कॉमर्स टॉपर ने उनकी इस सफलता के पीछे माता पिता और परिवार के साथ कोचिंग संस्थान के शिक्षकों की अहम भूमिका बताई है। कॉमर्स टॉपर रजनीश ने कहा कि आगे वह पढ़ाई करके चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहता है। जबकि परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों को उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से सब कुछ हासिल किया जा सकता है, बस किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिए लक्ष्य साधना पड़ता है।
वहीं कॉमर्स टॉपर रजनीश कुमार के फूफा डॉक्टर एस के पांडे और बुआ प्रतिभा पांडे ने कहा कि शुरु से ही रजनीश काफी पढ़ने में तेज तर्रार रहा है। उसकी कड़ी मेहनत की बदौलत ही उसे आज इतनी बड़ी सफलता मिली है। इधर रजनीश कुमार पाठक के कॉमर्स टॉपर होने की जानकारी जैसे उसके रिश्तेदार और परिवार वालों को मिली उनके बीच खुशी की लहर दौड़ गई और सभी लोग अब उन्हें बधाई दे रहे हैं।
कमेंट
कमेंट X