18 वर्षीय छात्र ने कर दिया चमत्कार, अब अखबार डिलीवर करेगा उसका 'ड्रोन'
रख हौसला, वो मंजर भी आएगा
अगर मन मे दृढ़ विश्वास हो और हौसले बुलंद हो तो मंजिल चाहे कितनी ही कठिन हो आसानी से मिल ही जाती है। ऐसे ही बुलंद हौसले की बदौलत बंगलुरु के क्राइस्ट यूनिवर्सिटी के BSc फर्स्ट ईयर के छात्र रोहित डे ने एक कारनामा कर दिखाया है जो विदेशो में पढ़ने वाले छात्र भी बिना ट्रेनिंग के करने की सोच भी नहीं सकते हैं।
प्यासे के पास चल के, समंदर भी आएगा
थक कर ना बैठ, ए मंजिल के मुसाफिर
मंजिल भी मिलेगी और मिलने का मजा भी आएगा।
पढ़ें- जमीन के एक टुकड़े से ये किसान ने यूं बन गया करोड़पति...
घरों तक अखबार डिलीवर करेगा ये ड्रोन
रोहित डे ने एक ऐसा ड्रोन बनाया है जो लोगों के घरों तक अखबार डिलीवर करेगा। रोहित ने इस ड्रोन को 'नयन' नाम दिया है। इसका वजन 2.6 किलोग्राम है और लगभग 30 मिनट तक इससे काम किया जा सकता है।
रोहित ने पिछले कई वर्षों में कई ड्रोन बनाए हैं। उनके बनाए ड्रोनों का इस्तेमाल सर्विलांस, एरियल फोटोग्राफी और फसल की मॉनिटरिंग का काम कर सकते हैं।
स्मार्टफोन से होता है कंट्रोल
कमेंट
कमेंट X