फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   Assam Ex-student leader Sanjib Talukdar, facing trial in ULFA blast case tops class in MA exam

Assam: 2019 के गुवाहाटी बम धमाके का आरोपी छात्र नेता बना टॉपर, राज्यपाल ने दिया स्वर्ण पदक

Fri, 03 Feb 2023 02:42 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 03 Feb 2023 02:42 PM IST
सार

Sanjib Talukdar Tops in MA Exam: संजीब तालुकदार, 2019 के गुवाहाटी विस्फोट में संदिग्धों में शामिल था। धमाके में 12 लोग घायल हुए थे। संजीब ने जेल में रहते हुए कृष्णा कांता हांडीक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी (केकेएचएसओयू) के मास्टर ऑफ आर्ट्स कोर्स में दाखिला लिया था।

विज्ञापन
Assam Ex-student leader Sanjib Talukdar, facing trial in ULFA blast case tops class in MA exam
Sanjib Talukdar - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Sanjib Talukdar Tops in MA Exam: असम की राजधानी गुवाहाटी में 2019 में उल्फा द्वारा किए गए बम धमाके में आरोपी छात्र नेता ने यूनिवर्सिटी एग्जाम में टॉप किया है। इतना ही नहीं, टॉपर बनने के बाद राज्यपाल की ओर से गोल्ड मेडल से भी नवाजा गया है। हम बात कर रहे हैं 29 वर्षीय पूर्व छात्र नेता संजीब तालुकदार की। संजीब तालुकदार, 2019 के गुवाहाटी विस्फोट में संदिग्धों में शामिल था। धमाके में 12 लोग घायल हुए थे। संजीब ने जेल में रहते हुए कृष्णा कांता हांडीक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी (KKHSOU) के मास्टर ऑफ आर्ट्स कोर्स में दाखिला लिया था। अब उसने एमए समाजशास्त्र की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन

बम धमाके में कथित भूमिका के लिए मुकदमे का सामना कर रहे पूर्व छात्र नेता को असम के राज्यपाल ने स्नातकोत्तर परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए गुरुवार को दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। हालांकि, 71 प्रतिशत अंक लाने वाला विचाराधीन कैदी संजीब जेल में होने के कारण खुद इसे प्राप्त नहीं कर सका। इस मौके पर संजीब की बहन डॉली ने कहा कि यह हमारे लिए मिली-जुली अनुभूति है। जहां हम खुश हैं कि उसे स्वर्ण पदक मिला है, वहीं हमें इस बात का भी दुख है कि वह अभी भी सलाखों के पीछे है। हम जानते हैं कि वह निर्दोष है और उसे विश्वास है कि न्याय होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

29 वर्षीय संजीब तालुकदार, 15 मई, 2019 को गुवाहाटी के आरजी बरुआ रोड पर हुए बम विस्फोट के आरोपियों में शामिल है। मामले की जांच एनआईए कर रही है। एनआईए ने विशेष अदालत के समक्ष दायर अपने आरोप पत्र में, उस पर साजिश, गैरकानूनी गतिविधियों और मामले के मुख्य आरोपी को सहायता प्रदान करने का आरोप लगाया था। डॉली ने कहा कि उसका भाई, उन पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा है। वह गौहाटी विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर छात्र संघ के अध्यक्ष थे, जहां गिरफ्तारी के समय वह वनस्पति विज्ञान में एमफिल कर रहा था। 
 

विज्ञापन

डॉली ने कहा कि उसने जेल से प्रयोगशाला सुविधाओं तक पहुंच की कमी के कारण वह एमफिल पूरा नहीं कर सका। हमें उम्मीद है कि बाहर निकलने के बाद उन्हें इसे पूरा करने का समय मिलेगा। डॉली ने कहा कि जेल में रहने के बाद संजीब ने समाजशास्त्र को चुना क्योंकि यह एक ऐसा विषय था जिसे वह जेल में सीमित संसाधनों के साथ भी पढ़ने के लिए आश्वस्त थे। उनकी जमानत याचिका गुवाहाटी उच्च न्यायालय द्वारा चार महीने के समय में सुनवाई के लिए ली जानी है और परिवार उनके पक्ष में फैसला आने की उम्मीद कर रहा है। 

वहीं, संजीब के दोस्त का कहना है कि अपने लेखन और वक्तव्यों के लिए साहित्यिक हलकों में जाने जाने के अलावा, उल्फा के साथ उसके संदिग्ध जुड़ाव की खबर हमारे लिए चौंकाने वाली थी।संजीब ने इग्नू से सर्टिफिकेट इन एचआईवी एंड फैमिली एजुकेशन (सीएएफई) और सर्टिफिकेट इन ह्यूमन राइट्स (सीएचआर) का कोर्स भी पूरा किया है। वह केकेएचएसओयू से भू-सूचना विज्ञान में स्नातकोत्तर प्रमाण-पत्र परीक्षा में भी शामिल हुआ, इनका परिणाम प्रतीक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed