फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   after googel boy there is google girl

वंडर गर्ल, बंद आखों से करती है बड़े-बड़े कारनामे

Thu, 30 Oct 2014 12:56 PM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Oct 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
after googel boy there is google girl
गूगल ब्वॉय कौटिल्य के बाद जिया को अगर गूगल गर्ल कहा जाता है तो इसमें किसी को भी अचरज नहीं होना चाहिए। दरअसल सेक्टर-15 स्थित हॉलमार्क स्कूल में 5वीं क्लास की वंडर गर्ल जिया के कारनामों को देखकर हर कोई हैरान हो जाता है।
विज्ञापन


जिया आंखों पर पट्टी बांधकर फटाफट किताब या मोबाइल पर एसएमएस को पढ़ सकती है। आंखें बंद कर बोर्ड पर लिखे अंकों का जोड़ और इंसान को सूंघ कर उसे बंद आंखों से ढूंढने की कला भी गूगल गर्ल की खूबी है। बुधवार को सेक्टर-27 प्रेस क्लब में हॉलमार्क स्कूल की वंडर गर्ल ने अपने कारनामों से सभी को हैरान किया। जिया को माइंड एक्सपर्ट बनाने में उनके पिता विनोद फुटेला का विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में जिया ने बताया कि उन्हें बंद आंखों से कोई भी चीज पहचानने में दिक्कत नहीं होती। फुटेला दंपति की इकलौती संतान जिया का सपना पिता की तरह माइंड ट्रेनर बनना है। नौ साल की जिया देश के 150 से अधिक स्कूल और कॉलेजों में मेमोरी शार्प वर्कशॉप दे चुकी हैं। 15 से अधिक चैनल पर वह बुलाई जा चुकी हैं। उसे छह बार गूगल गर्ल का सम्मान दिया गया है। वह बंद आंखों से चेस भी खेलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों बच्चों से अलग है जिया
जिया के पिता विनोद फुटेला निवासी सेक्टर-16 पंचकूला ने बताया कि डेढ़ साल की मेहनत से उन्होंने बेटी की पांचों इंद्रियों को जागृत करने में सफलता हासिल की है। स्कूल प्रिंसिपल कविता वाधवा ने बताया कि जिया उम्र में छोटी है, लेकिन स्मरण शक्ति हजारों बच्चों से उसे अलग बनाती है। उसके लिए पीरियॉडिक टेबल और 300 साल के कैलेंडर में तारीख बताना चुटकी का खेल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed