फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   a coolie cracked kerala public service commission exam

कुली ने रेलवे स्टेशन के फ्री वाई फाई का ऐसे किया इस्तेमाल, पास की सिविल सर्विस परीक्षा

Thu, 10 May 2018 05:12 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 10 May 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
a coolie cracked kerala public service commission exam
coolie
सिविल सेवा में पास होने वाले अभ्यर्थियों का नाम आते ही जहन में पढ़ाकू लोगों की तस्वीर मन में उभरती है लेकिन केरल के एर्नाकुलम स्टेशन पर कुली का काम करने वाले श्रीनाथ के. की कहानी कुछ अनोखी है, जिन्होंने रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध मुफ्त वाईफाई सुविधा के सहारे इंटरनेट के जरिए पढ़ाई की और केरल पब्लिक सर्विस कमीशन की लिखित परीक्षा पास की। सबसे बड़ी बात यह है कि तैयारी के दौरान वह किताबों में नहीं डूबे रहे बल्कि अपना काम करते हुए स्मार्ट फोन और ईयरफोन के सहारे पढ़ाई करते रहे। अब अगर श्रीनाथ साक्षात्कार में सफल हो जाते हैं तो वह भूमि राजस्व विभाग के तहत विलेज फील्ड असिस्टेंट के पद पर नियुक्त हो जाएंगे।
विज्ञापन

श्रीनाथ पिछले 5 सालों से कुली का काम कर रहे हैं और उनका सिविल परीक्षा के इम्तिहान में बैठने का यह तीसरी कोशिश थी। उनका कहना है कि यह पहला मौका था, जब उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध वाई फाई सुविधा का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह भी बताया कि कुली का काम करने के दौरान वह हमेशा ईयरफोन कान में लगाए रखते थे और इंटरनेट पर अपने संबंधित विषयों पर लेक्चर सुना करते थे। उसे मन ही मन दोहराते भी रहते थे और रात को मौका मिलते ही फिर रिवाइज कर लेते थे। इसी वाई फाई की मदद से उन्होंने ऑनलाइन अपना परीक्षा फार्म भरा और देश दुनिया की ताजा जानकारियों से खुद को अपडेट किया साथ ही अपने विषयों की जम कर तैयारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed