फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   15 years old abhay agarwal passed out jee advance

15 वर्षीय अभय ने JEE Advance पास कर रच दिया इतिहास

Tue, 04 Jul 2017 06:06 PM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Tue, 04 Jul 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
15 years old abhay agarwal passed out jee advance
अभय अग्रवाल

अगर मन में कुछ करने की चाहत हो तो उम्र कभी आड़े नहीं आती, फिर चाहें वो पढ़ाई ही क्यों न हों। आपको बता दें कि फिरोजाबाद के रहने वाले 15 वर्षीय अभय अग्रवाल ने इस साल की JEE Advance परीक्षा पास कर इतिहास रच दिया है। अभय को अब तक का सबसे कम उम्र में IIT में दाखिला लेने वाला छात्र माना जा रहा है।

विज्ञापन


उसकी ऑल इंडिया रैंक 2467 आई है, जिसके बाद उसे IIT BHU में सीट मिल गई है। अभय ने बताया कि वो मैकेनिकल में इंजीनियरिंग करना चाहता है। वो इस फील्ड में अपनी कंपनी खोलना चाहता है। 15 वर्षीय अभय को रोबोट से बहुत प्यार है इसलिए वो मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई करना चाहता है। हालांकि उसे पूरी उम्मीद है कि दूसरी काउंसिलिंग में उसे रुड़की में एडमिशन मिल जाएगा। 

विज्ञापन

JEE Advance में मिले 122 में से 109 अंक

15 years old abhay agarwal passed out jee advance
अभय अग्रवाल

अभय ने बताया कि 9वीं कक्षा के दौरान ही उसे ये लगने लगा कि वो और बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। इसमें उसके माता-पिता ने भी खूब साथ दिया। उसकी गणित ज्यादा अच्छी नहीं थी। इसके लिए उसने कोचिंग क्लासेस शुरू की। यही कारण था कि JEE Advance में उसे 122 में से 109 अंक मिले हैं। वहीं बोर्ड परीक्षा में उसे Maths में 100 में से 98 अंक मिले हैं।

अभय का कहना है कि वो हर रोज करीब 6 घंटे पढ़ाई करता है। अभय के पिता मुकेश अग्रवाल फिरोजाबाद नगर निगम में पंप अटेंडेंट के तौर पर काम करते हैं। JEE Advance की तैयारी के बारे में बताते हुए अभय ने कहा कि वो सोशल मीडिया से दूर ही रहा है। हालांकि तीन साल पहले उसने फेसबुक पर एकाउंट जरूर बनाया था मगर ज्यादा उपयोग नहीं किया। अब JEE Advance  में पास करने के बाद उसके पिता ने उसे स्मार्टफोन गिफ्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed