{"_id":"5e956eea8ebc3e768973068d","slug":"students-of-all-schools-of-uttar-pradesh-board-from-vi-to-ix-and-11th-will-be-promoted","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board 2020: उत्तर प्रदेश बोर्ड के सभी स्कूलों में छठी से नौवीं तथा 11वीं के छात्र होंगे पास","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board 2020: उत्तर प्रदेश बोर्ड के सभी स्कूलों में छठी से नौवीं तथा 11वीं के छात्र होंगे पास
Tue, 14 Apr 2020 01:50 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Tue, 14 Apr 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2020
- फोटो : अमर उजाला
UP Board 2020: यूपी बोर्ड के 6, 7, 8, 9वींं और 11वीं के सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जाएगा। इस प्रोन्नत के संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश का लाभ प्रदेश के यूपी बोर्ड के लगभग 27 हजार स्कूलों में पढ़ रहे तकरीबन 70 लाख छात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन
इस आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन के कारण पैदा हुई इन विषम परिस्थितियों के चलते शैक्षिक सत्र को नियमित करने के लिए विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जाए। उत्तर प्रदेश में लगभग 27 हजार यूपी बोर्ड के स्कूल हैं, जिनमें से दो हजार सरकारी, 4500 सहायताप्राप्त और बाकी निजी स्कूल हैं। इन सभी स्कूलों में बोर्ड परीक्षा के कारण गृह परीक्षाएं होनी बाकी थी या चल रहीं थी। जिन स्कूलों में गृह परीक्षाएं खत्म भी हो गई थीं उनकी कॉपियों का मुल्यांकन नहीं हो पाया था। चूंकि उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं के बोर्ड की कॉपियों का मुल्यांकन नहीं हो पाया है, इसलिये लॉकडाउन खुलकते ही बोर्ड की प्राथमिकता 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करना होगा।
विज्ञापन
Students of 6th, 7th, 8th, 9th & 11th standard of schools affiliated to 'Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad' (UP Board) to be promoted to the next standard, in view of #COVID19 pandemic: Aradhana Shukla, Principal Secretary, Secondary Education Department pic.twitter.com/13lc5sfgQO
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) April 13, 2020
कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और आईसीएसई बोर्ड ने पहले ही कक्षा पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को प्रमोट करने को कहा था।
उत्तर प्रदेश से पहले दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु समेत कई राज्यों की सरकारें 8वीं कक्षा तक के छात्रों को अगली क्लास में भेजने का ऐलान कर चुकी हैं।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - Ambedkar Jayanti 2020: भीमराव आंबेडकर के धर्म, समाज और शिक्षा को लेकर यह थे विचार
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X