फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC CHSL Tier 1 Answer Key 2025 Tier-1 answer key released soon know how to download

SSC CHSL Tier 1 Answer Key 2025: सीएचएसएल टियर-1 की उत्तर कुंजी का इंतजार, जारी होने पर ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Mon, 08 Dec 2025 01:29 PM IST
जागृति एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: जागृति Updated Mon, 08 Dec 2025 01:29 PM IST
सार

CHSL Exam 2025: एसएससी जल्द ही सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी करेगा। यह परीक्षा 12 से 30 नवंबर के बीच हुई थी। जानिए आंसर की डाउनलोड और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया...

विज्ञापन
SSC CHSL Tier 1 Answer Key 2025 Tier-1 answer key released soon know how to download
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) जल्द ही सीएचएसएल परीक्षा की उत्तर कुंजी (SSC CHSL Tier 1 Answer Key 2025) जारी करने की तैयारी में है। इसमें प्रोविजनल आंसर की के साथ उम्मीदवारों को रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध कराई जाएगी। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर लॉग इन करके आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन


अगर किसी प्रश्न या विकल्प को लेकर उम्मीदवार संतुष्ट नहीं हैं, तो वे ऑनलाइन मोड में आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद सब्जेक्ट एक्सपर्ट उम्मीदवारों की ओर से जमा की गई चुनौतियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, फिर इसे के आधार पर  SSC CHSL Tier 1 Result 2025 घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़े: JSSC Jail Warder: जेल वार्ड के 1733 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, 10वीं पास हैं तो तुरंत करें पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दर्ज करें आपत्ति

विकल्प से असंतुष्टत उम्मीदवार काे आपत्ति दर्ज करने के लिए सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। लिंक खुलने पर आंसर की ऑब्जेक्शन पर क्लिक करें और जिस प्रश्न पर आपत्ति है उसे चुने। इसके बाद दावा किया हुआ सही उत्तर और कॉमेंट करें। सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट भी अपलोड कर सकते है। सबमिशन से पहले अपने उत्तर का रिव्यू करें फिर ऑब्जेक्शन सबमिट कर दें। कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखना न भूलें। 

ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद विषय विशेषज्ञ सभी अभ्यर्थियों की आपत्तियों की समीक्षा करेंगे। ऑब्जेक्शन सही पाए जाने पर संशोधित आंसर की जारी की जाएगी। फिर इसी फाइनल आंसर की के आधार पर एसएससी सीएचसीएल टियर 1 रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा। 

ये भी पढ़े: Career Tips: सिर्फ अपने बारे में न सोचें, टीम को सफलता तभी मिलती है, जब आप पूरी टीम की भलाई को प्राथमिकता दें

कब हुई थी परीक्षा?

SSC CHSL परीक्षा 12 से 30 नवंबर 2025 के बीच लगभग 50 शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इसी भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्रुप सी में 3,131 रिक्तियां थी। वहीं, इस बार परीक्षा में करीब 30.7 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 

SSC CHSL Tier 1 Answer Key 2025:  ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • यूजर ID और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर आंसर की और रिस्पॉन्स शीट पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और सेव करके रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed