SSC: दिल्ली पुलिस जेई और एसआई पेपर-I की परीक्षा तिथि घोषित, दिसंबर में होंगे एग्जाम; देखें नोटिस
SSC Delhi Police JE Exam: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस जूनियर इंजीनियर और सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2025 के पेपर-I की तिथियों की घोषणा कर दी है। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी किया है, जिसमें परीक्षा की निर्धारित तिथियों और महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी दी गई है। यहां देखें पूरी डिटेल
विस्तार
SSC Exam Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में जूनियर इंजीनियर (JE) और सब-इंस्पेक्टर (SI) पदों के लिए पेपर-I परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी नोटिस देख सकते हैं।
किस तारीख पर होगी परीक्षा?
जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 (पेपर-I) का आयोजन 3 दिसंबर से 6 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। वहीं, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) परीक्षा 2025 (पेपर-I) में उप-निरीक्षक (SI) पद के लिए परीक्षा 9 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।
SSC JE पेपर-I परीक्षा CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे और यह 100 अंकों की होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। वहीं, दिल्ली पुलिस एसआई परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 200 अंकों के होंगे। इस पेपर की अवधि भी 2 घंटे की होगी, और प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
कर्मचारी चयन आयोग सीपीओ के तहत कुल 3073 पदों को भरेगा, जबकि जेई भर्ती के तहत कुल 1340 पदों पर नियुक्ति करेगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
ऐसे देखें परीक्षा तिथि
आधिकारिक नोटिस डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर उपलब्ध “SSC Exam Notice for JE, SI” लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई PDF फाइल खुलेगी, जिसमें परीक्षा तिथियों का विवरण दिया गया होगा।
- इस फाइल को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
कमेंट
कमेंट X