फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   speakupforstudentsafety top trend on Twitter as over 22 lakhs posts against NEET and JEE exams

JEE NEET: 22.5 लाख पोस्ट के साथ ट्विटर पर पूरी दुनिया में टॉप ट्रेंड रहा #speakupforstudentsafety

Sat, 29 Aug 2020 06:11 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 29 Aug 2020 06:11 AM IST
विज्ञापन
speakupforstudentsafety top trend on Twitter as over 22 lakhs posts against  NEET and JEE exams
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

गैर-भाजपा शासित राज्य शुक्रवार को जहां जेईई और नीट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए वहीं, सोशल मीडिया पर भी इसके  विरोध ने जोर पकड़ा। ट्विटर पर इन परीक्षाओं के विरोध वाला ‘#speakupforstudentsafety’ शुक्रवार को 22.5 लाख पोस्ट के साथ पूरी दुनिया में टॉप ट्रेंड में रहा। विद्यार्थियों ने परीक्षा आयोजित करने का विरोध किया।

विज्ञापन


कुछ छात्रों ने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने की चुनौतियों के बारे में लिखा तो कई ने महामारी के बीच परीक्षा के तनाव का जिक्र किया। ट्विटर पर एक विद्यार्थी ने लिखा, सरकार को हमारी मनोवैज्ञानिक स्थिति समझनी चाहिए।
विज्ञापन


उसे स्पष्ट निर्देश जारी कर बताना चाहिए कि बाढ़ग्रस्त और कोविड प्रभावित परीक्षार्थी कैस परीक्षा देंगे? सुप्रीम कोर्ट को भी फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। एक अन्य विद्यार्थी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को टैग कर दखल देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि सरकार हमारी मुश्किल नहीं समझ रही है। मौत की घाटी में धकेल रही है आप से निवेदन है कि इस मामले में दखल दें। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक वीडियो जारी कर लॉकडाउन के चलते घरों को लौट गए विद्यार्थियों की मुश्किलों का मुद्दा उठाया।


थरूर ने कहा, सरकार का फैसला तर्कसंगत नहीं है। छत्तीसगढ़ के एक ट्विटर यूजर ने अपने साथी विकास खत्री के घर का वीडियो शेयर किया। उसने लिखा, विकास के घर दो दिन से बिजली नहीं है, चारों तरफ पानी ही पानी है आखिर ये कैसे इन परीक्षाओं में पहुंचेगा। शिक्षा मंत्री इस पर ध्यान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed