फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Schools and colleges in Odisha to remain shut till July end- State Government

ओडिशा में जुलाई आखिर तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

Tue, 02 Jun 2020 01:53 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 02 Jun 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
Schools and colleges in Odisha to remain shut till July end- State Government
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस की वजह से ओडिशा में स्कूल और कॉलेज जुलाई के अंत तक बंद रहेंगे। यह फैसला सूबे की सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर लिया है। ओडिशा के मुख्य सचिव एके त्रिपाठी ने लॉकडाउन 5.0 के दिशानिर्देशों की घोषणा करते हुए स्कूल और कॉलेजों के जुलाई आखिर तक बंद रहने की जानकारी दी। गौरतलब है कि इससे पहले सूबे के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 17 जून तक सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने की घोषणा की थी। अब इसे जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-यूजीसी ने कहा- विश्वविद्यालय और कॉलेज स्थिति सामान्य होने तक फीस के लिए विद्यार्थियों पर न बनाएं दबाए
विज्ञापन



अब सूबे के स्कूल और कॉलेज एवं अन्य शैक्षणिक संस्थान 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। बढ़ते हुए कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए ओडिशा ने नागरिकों को लॉकडाउन नियमों में ढील नहीं दी है। सरकार ने जून तक हर हफ्ते 11 जिलों में दो दिन बंद लागू करने की घोषणा की है। इस दौरान सभी सामाजिक  सभाएं और कार्यक्रम भी नहीं होंगे।  मुख्य सचिव एके त्रिपाठी का कहना है कि सूबे में 30 जून तक धार्मिक कार्यक्रमों को भी इजाजत नहीं दी जाएगी। राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि सूबे में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बजाय शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed