फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC asks universities not to insist on immediate fee payment

यूजीसी ने कहा- विश्वविद्यालय और कॉलेज स्थिति सामान्य होने तक फीस के लिए विद्यार्थियों पर न बनाएं दबाए

Tue, 02 Jun 2020 01:05 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 02 Jun 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
UGC asks universities not to insist on immediate fee payment
यूजीसी

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों पर फीस का दबाव न बनाएं। कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के सामान्य होने तक कोई भी यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को फीस के लिए परेशान करें। यूजीसी ने कहा कि यह कठिन वक्त है और छात्रों एवं अभिभावकों की ओर से यह जानकारी मिली है कि विवि और कॉलेज छात्रों पर परीक्षा फीस, ट्यूशन फीस, सेमेस्टर फीस सहित अन्य प्रकार के शुल्क तत्काल जमा करने का दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन


यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन ने सभी कुलपतियों और कॉलेज प्राचार्यों से कहा है कि अगर कोई विद्यार्थी फीस चुकाने में असमर्थ है तो इस बात पर अमल करें। फीस पेमेंट के वैकल्पिक उपाय किए जाएं ताकि किसी विद्यार्थी को परेशानी न हो। गौरतलब है कि सरकारी विवि में यूजी व पीजी के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं पेन-पेपर मोड पर 29 जून से 31 जुलाई के बीच होंगी। स्नातक अंतिम वर्ष के करीब 3 लाख व पीजी चौथे सेमेस्टर के 1 लाख छात्र ऑफलाइन परीक्षा में शामिल होंगे।  यूजीसी ने विवि व कॉलेजों को सुझाव दिया है कि वे छात्रों से एक साथ फीस न लें। विद्यार्थियों को फीस जमा करने के विकल्प दिए जा सकते हैं, ताकि उन पर भी बोझ न पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed