फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SC cancels NLAT 2020 NLSUI Bangalore to hold its admission as per CLAT 2020

NLAT 2020: सुप्रीम कोर्ट ने एनएलएसआईयू की अलग प्रवेश परीक्षा को किया रद्द

Mon, 21 Sep 2020 12:45 PM IST
PTI Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Mon, 21 Sep 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
SC cancels NLAT 2020 NLSUI Bangalore to hold its admission as per CLAT 2020
Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एनएलएसआईयू (NLSIU ), बंगलूरू की अलग प्रवेश परीक्षा के लिए अधिसूचना रद्द कर दी है। इसके साथ ही कॉमन लॉ एंट्रेंस टेस्ट (CLAT) के तहत प्रवेश आयोजित कराने और अक्टूबर के मध्य तक प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया है। नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) बंगलूरू ने अपने यहां B.A LL.B और LL.M पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा करने का फैसला किया था।

विज्ञापन


इस प्रवेश परीक्षा का नाम नेशनल लॉ एप्टीटयूट टेस्ट (NLAT) है  जो 12 सितंबर 2020  को होनी थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) बंगलूरू को 12 सितंबर को NLAT  2020 आयोजित करने की इजाजत दे दी थी, लेकिन कहा था कि संस्थान परीक्षा का रिजल्ट घोषित तब तक नहीं करेगी, जब तक कि अदालत इस परीक्षा की वैधता पर फैसला नहीं दे देती है।
विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने एनएलएटी (NLAT) 2020 प्रवेश परीक्षा रद्द करते हुए यह भी निर्देश दिया कि सभी 22 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLU) में प्रवेश CLAT 2020 के तहत हो जिसका, आयोजन 28 सितम्बर को होना निर्धारित है। न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह आदेश नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू), बंगलूरू के पूर्व कुलपति एवं एक अभ्यर्थी के अभिभावक प्रोफेसर आर वेंकट राव की ओर से दायर उस याचिका पर दिया, जिसमें उन्होंने एनएलएटी-2020 को चुनौती दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed