RRB JEE Answer key: आरआरबी जेई भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी हुई जारी, इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति
RRB JE Answer Key 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आंसर-की चेक कर सकते हैं और निर्धारित अंतिम तिथि तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB JEE Answer Key: रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने जूनियर इंजीनियर (JE) CBT-1 परीक्षा 2026 की उत्तरकुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। यह कदम उन सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने 2585 पदों वाली इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था और अपने उत्तरों की जांच करना चाहते हैं। अब उम्मीदवार अपनी आधिकारिक RRB रीजनल वेबसाइट से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और आवश्यक होने पर गलत उत्तरों पर आपत्ति (objection) दर्ज कर सकते हैं।
2500 पदों पर होगी भर्ती
रेलवे जूनियर इंजीनियर (JE) की यह भर्ती 2500 से अधिक पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इसकी CBT-1 लिखित परीक्षा 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने प्रश्न, प्रतिक्रियाएं और उत्तरकुंजी 5 मार्च 2026 को शाम 4 बजे से ऑनलाइन देख सकते हैं।
वेबसाइटों पर उत्तरकुंजी चेक करने का लिंक 5 मार्च से 11 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक सक्रिय रहेगा। यदि किसी प्रश्न के उत्तर पर अभ्यर्थियों को आपत्ति हो, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।
इतना लगेगा आपत्ति शुल्क
आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये प्रति प्रश्न के साथ बैंक शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि आपकी आपत्ति वैध (Valid) पाई जाती है, तो संबंधित प्रश्न के अनुसार आवेदन शुल्क वापस कर दिया जाएगा। भुगतान रुपे कार्ड/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
ऑब्जेक्शन की अंतिम तिथि
आंसर-की पर आपत्ति केवल 11 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक ही स्वीकार की जाएगी। इसके बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ही अपनी आपत्ति ऑनलाइन सबमिट कर दें।
आपत्ति दर्ज कराने के स्टेप्स
- सबसे पहले अपने संबंधित RRB रीजन की वेबसाइट खोलें।
- अब "Answer Key/Objection Link" पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे चुनें और सही उत्तर के साथ प्रमाण (यदि मांगा जाए) अपलोड करें।
- निर्धारित 50 रुपये प्रति प्रश्न + बैंक शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सभी विवरण जांचकर Final Submit बटन पर क्लिक करें और रसीद डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X