फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Registration for MCC NEET UG counseling 2024 third round starts today, deposited this fee

MCC NEET UG counselling 2024: एमसीसी नीट यूजी के तीसरे राउंड कें पंजीकरण आज से, इतना जमा करना होगा विलंब शुल्क

Thu, 03 Oct 2024 12:39 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 03 Oct 2024 12:39 PM IST
सार

MCC NEET UG counselling 2024: एमसीसी नीट यूजी के तीसरे राउंड कें पंजीकरण आज से, इतना जमा करना होगा विलंब शुल्क

विज्ञापन
Registration for MCC NEET UG counseling 2024 third round starts today, deposited this fee
NEET UG 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

MCC NEET UG counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (नीट यूजी) 2024 में प्रवेश के तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपने पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अखिल भारतीय कोटा (15%), डीम्ड विश्वविद्यालयों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, सभी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) संस्थानों और पुडुचेरी और कराईकल में जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (जेआईपीएमईआर) में प्रवेश के लिए नीट-यूजी 2024 के लिए 8 अक्तूबर ऑनलाइन काउंसलिंग और आवंटन प्रक्रिया की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

एमसीसी ने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने पहले राउंड और दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण किया, उन्हें कोई सीट आवंटित नहीं हुई, उन्हें फिर से पंजीकरण करने की जरूरत नहीं है। तीसरे राउंड के लिए नया पंजीकरण उन उम्मीदवारों के लिए खुला है जिन्होंने पहले और दूसरे राउंड में पंजीकरण नहीं कराया हो। चाहे वो, पंजीकरण और सुरक्षा शुल्क सहित फीस का पूरा भुगतान कर चुके हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण शुल्क
अनारक्षित (यूआर) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों को नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण करने के लिए 1,000 रुपये का गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
 
श्रेणी पंजीकरण शुल्क
सामान्य 1,000 रुपये
ईडब्ल्यूएस 1,000 रुपये
एससी 500 रुपये
एसटी 500 रुपये
ओबीसी 500 रुपये
पीडब्ल्यूडी 500 रुपये
विज्ञापन

NEET UG 2024 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

गतिविधि तिथि
चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू 5 अक्टूबर 2024
चॉइस लॉकिंग अवधि 8 अक्टूबर 2024, शाम 4 बजे से 11:55 बजे तक
सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू 9-10 अक्टूबर 2024
सीट आवंटन परिणाम की घोषणा 11 अक्टूबर 2024
आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करने की अवधि 12-18 अक्टूबर 2024
डाटा सत्यापन की प्रक्रिया शुरू 19 अक्टूबर 2024
डाटा सत्यापन की प्रक्रिया समाप्त 20 अक्टूबर 2024
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed