फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE Time Table 2023 OUT Update Rajasthan Board Exam Class 10 12 Datesheet Out at rajeduboard.rajasthan.gov.in

RBSE Time Table 2023 : राजस्थान बोर्ड डेट शीट जारी, 12वीं की परीक्षा नौ मार्च से तो 10वीं की 16 मार्च से होगी

Fri, 13 Jan 2023 09:41 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 09:41 AM IST
सार

BSER Class 10th, 12th Time Table 2023 Out: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (RBSE/BSER) अजमेर द्वारा राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की डेट शीट यानी टाइम-टेबल जारी कर दिया है

विज्ञापन
RBSE Time Table 2023 OUT Update Rajasthan Board Exam Class 10 12 Datesheet Out at rajeduboard.rajasthan.gov.in
राजस्थान बोर्ड (RBSE) Time Table 2023 OUT - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Rajasthan Board Exam Datesheet 2023 OUT: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (RBSE/BSER) अजमेर द्वारा राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की डेट शीट यानी टाइम-टेबल जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE/BSER) अजमेर द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं मार्च में आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा नौ मार्च से तो कक्षा 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी। बोर्ड सचिव ने बताया कि आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है, वहां छात्र राजस्थान बोर्ड परीक्षा तिथियों को देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षाओं में इस वर्ष 21 लाख 12 हजार 206 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण किया है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : RSMSSB CET Sr Sec Exam Dates: राजस्थान सीईटी उच्च माध्यमिक स्तर की परीक्षा तिथियां घोषित, ऐसे करें चेक

विज्ञापन
विज्ञापन

RBSE Board Exam Date Sheet 2023 कैसे डाउनलोड करें?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर डेट शीट डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें या बोर्ड परीक्षा पोर्टल पर जाएं।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एक नया पेज खुलेगा जहां आपकी राजस्थान बोर्ड डेट शीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इस साल की परीक्षाएं पेन और पेपर फॉर्मेट में आयोजित की जाएंगी।

RBSE Board Exam Time-Table 2023
  • राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 09 मार्च से 12 अप्रैल तक होगी
  • राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से 11 अप्रैल तक होगी

यह भी पढ़ें : RSMSSB CET: राजस्थान सीईटी के आवेदन फॉर्म में संशोधन का मौका, कल से शुरू होगी करेक्शन विंडो
 

RBSE Board Exam 2023- 6081 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

राजस्थान बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि राजस्थान बोर्ड परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए 6081 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 49 परीक्षा केंद्र संवेदनशील और 24 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। परीक्षा के दौरान यहां विशेष चौकसी बरती जाएगी।  
 

सभी परीक्षाएं एक ही पारी में होंगी

बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षाएं एक ही पारी में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षाएं सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक आयोजित की जाएंगी। यह टाइम टेबल बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed