फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB CET Graduate level application edit window open January 13 Rajasthan Govt Jobs Common Eligibility Test

RSMSSB CET: राजस्थान सीईटी के आवेदन फॉर्म में संशोधन का मौका, कल से शुरू होगी करेक्शन विंडो

Thu, 12 Jan 2023 08:05 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 08:05 PM IST
सार

RSMSSB CET: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा स्नातक स्तर के लिए RSMSSB CET 2022 परीक्षा सात और आठ जनवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन में स्वयं का नाम, माता/पिता के नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि, लिंग, फोटो एवं हस्ताक्षर आदि को छोड़कर अन्य सूचनाओं में सुधार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
RSMSSB CET Graduate level application edit window open January 13 Rajasthan Govt Jobs Common Eligibility Test
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Rajasthan Govt Jobs Common Eligibility Test: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से शुक्रवार, 13 जनवरी से सामान्य पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2022 के उम्मीदवारों के लिए आवेदन संपादन विंडो खोली जाएगी। उम्मीदवार 13 जनवरी, 2023 से 22 जनवरी, 2023 के बीच आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर अपने भर्ती आवेदन को संपादित कर सकेंगे।  

विज्ञापन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा स्नातक स्तर के लिए RSMSSB CET 2022 परीक्षा सात और आठ जनवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन में स्वयं का नाम, माता/पिता के नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि, लिंग, फोटो एवं हस्ताक्षर आदि को छोड़कर अन्य सूचनाओं में सुधार कर सकते हैं। संशोधन के लिए 300 रुपये का शुल्क लागू होगा। अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर अधिसूचना में दी गई है। RSMSSB ग्रेजुएट सीईटी परीक्षा पटवारी, सुपरवाइजर, जूनियर अकाउंटेंट और प्लाटून कमांडर सहित विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जाती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की अधिसूचना में कहा गया है कि बोर्ड द्वारा सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) (स्नातक स्तर)-2022 हेतु दिनांक 21 सितंबर, 2022 को विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। उक्त भर्ती हेतु बोर्ड द्वारा दिनांक 07 जनवरी, 2023 से 08 जनवरी, 2023 तक परीक्षा आयोजित करवाई गई है। बोर्ड के आदेश दिनांक 24 मार्च, 2021 की पालना में इस भर्ती में आवेदकों के ऑनलाइन आवेदन में दिनांक 13 जनवरी, 2023 से दिनांक 22 जनवरी, 2023 को 23.59 बजे तक ऑनलाइन संशोधन हेतु अंतिम अवसर प्रदान किया जाता है। अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन में स्वयं का नाम, माता/पिता के नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि, लिंग, फोटो एवं हस्ताक्षर में संशोधन नहीं कर सकेगा।

विज्ञापन

इसके अतिरिक्त अन्य सूचनाओं यथा श्रेणी, विशेष श्रेणी, उप श्रेणी, वैवाहिक स्थिति इत्यादि में निर्धारित रुपये 300/- का शुल्क ऑनलाइन भुगतान कर संशोधन कर सकेंगे। आवेदक के नाम, माता/पिता के नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि, लिंग, फोटो एवं हस्ताक्षर में त्रुटिपूर्ण सूचनाओं में संशोधन हेतु चयन होने की स्थिति में दस्तावेज सत्यापन के समय ही विचार किया जाएगा। बोर्ड ने कहा कि उक्त समय-सीमा के पश्चात् किसी भी स्थिति में बोर्ड द्वारा कोई संशोधन नहीं किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। इस हेतु बोर्ड द्वारा कोई भी ऑफलाइन प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed